Tuesday, September 15, 2026
Newspaper and Magzine


मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने अलूपुर गांव में कार्यकर्ताओं के साथ बैठ कर मन की बात कार्यक्रम को सुना।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 27, 2025 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 27 जुलाई–हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने रविवार को पानीपत के इसराना विधानसभा के अलूपुर गांव में स्थित बूथ नंबर 109 पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठ कर मन की बात कार्यक्रम को सुना। मन की बात कार्यक्रम का यह 124 वां एपिसोड था।
विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि
प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम देश में भी सकारात्मक और रचनात्मक ऊर्जा के प्रसार का एक अनूठा प्रभावी माध्यम है।
मन की बात कार्यक्रम अब हिंदी के अलावा पंजाबी सहित अनेक भारतीय भाषाओं और कई वैश्विक भाषाओं में भी आकाशवाणी द्वारा प्रसारित किया जाता है।
प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ के 124वें एपिसोड में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने साइंस से लेकर आत्मनिर्भर भारत और आजादी की लड़ाई से लेकर देशभर के किलों की बात की। पीएम नरेंद्र मोदी ने इसके अलावा भी कई अहम बातें देश के सामने रखीं।
कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने प्राचीन पांडुलिपियों का संरक्षण और ‘ज्ञान भारतम् मिशन’ का भी उल्लेख किया है। उन्होने कहा कि इन पांडुलिपियों में विज्ञान, चिकित्सा की पद्धतियां, संगीत और दर्शन हैं, जो मानवता के भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं। कुछ छात्रों ने पांडुलिपियों के आधार पर पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली पर शोध भी शुरू कर दी है। अगर ऐसा प्रयास देशभर में हो तो हमारा पुरातन ज्ञान केवल दीवारों में बंद नहीं रहेगा। वह नई पीढ़ी की चेतना का हिस्सा बन जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘खेलो भारत नीति 2025’ और स्वच्छता अभियान की भी बात की। उन्होंने कहा कि अमेरिका में हुए ‘विश्व पुलिस और अग्निशमन’ खेल में भारत ने इतिहास रचते हुए करीब 600 मेडल जीते। 71 देशों में भारत टॉप तीन देशों में पहुंचा। 2029 में यह खेल भारत में होंगे, जिसमें दुनिया-भर से खिलाड़ी आएंगे।

Comments