अवैध रूप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार. साढे 9 बोतल अवैध देसी शराब बरामद.
BOL PANIPAT : 25 जुलाई 2025, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी व खुर्दों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत वीरवार को थाना किला पुलिस टीम ने गणेश नगर में घर के बाहर अवैध रूप से शराब बेच रहे युवक को गिरफ्तार किया। मौके पर आरोपी के कब्जे से साढे 9 बोतल देसी अवैध शराब बरामद हुई है।
उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि वीरवार को थाना किला पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान माटा चौक पर थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की गणेश कॉलोनी गली नंबर दो में एक युवक घर के बाहर अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर अवैध रूप से शराब बेच रहे युवक को काबू किया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान विजय पुत्र सतीश निवासी गणेश कॉलोनी के रूप में बताई। मौके पर आरोपी के कब्जे से 38 पव्वे अवैध देसी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना किला में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments