Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


विधायक महीपाल ढांडा ने सेक्टर 29 में सवा 2 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

By LALIT SHARMA , in Politics , at March 6, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : आज पानीपत ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा वार्ड नंबर 14 सैक्टर 29 में विकास कार्यों का शिलान्यास करने के लिए पहुंचे , इस अवसर पर वहां उपस्थित सभी वार्ड वासियों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने सेक्टर 29 में करीब सवा 2 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

महीपाल ढांडा ने कहा की मनोहर सरकार  पानीपत ग्रामीण विधानसभा  में विकासकार्यो में कोई कमी नही छोड़ रही है । माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पानीपत ग्रामीण के विकास कार्यों के लिए इतना बजट दिया है के  कोई वार्ड ऐसा नही है जिसमे विकासकार्य नही चल रहे हो। इस अवसर पर उनके साथ मेयर अवनीत कौर, डिप्टी मेयर रविंद्र फुले, पार्षद शकुंतला गर्ग ,पार्षद शिवकुमार शर्मा,भीम राणा ,श्री भगवान, संजीव गुलाटी,दीनानाथ, अशोक गुप्ता, राजपाल हरी नगर, कपिल शर्मा आदि मौजूद रहे ।

Comments