Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


सीपीआई ने कन्हैया लाल की हत्या की कडे़ शब्दों में निंदा की

By LALIT SHARMA , in Politics , at June 29, 2022 Tags: , , ,

पानीपत : 29 जून सीपीआई की हरियाणा कौंसिल उदयपुर ,राजस्थान में कन्हैया लाल की गई कायराना हत्या की कडे़ शब्दों में निंदा करती है और हत्यारों को सख्त सजा देने की मांग करती है। सीपीआई के राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप, पार्टी की पानीपत जिला कौंसिल के सचिव पवन कुमार सैनी एवं राज्य कार्यकारिणी के सदस्य राम रतन एडवोकेट ने आज यहाँ जारी एक संयुक्त प्रैस बयान में कहा कि इस दुर्दांत घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। कम्युनिस्ट नेताओं ने कहा कि इस दुखद घटना को लेकर सयम बरतने की आवश्यकता है और समाज में भाईचारा एवं साम्प्रदायिक एकता मजबूत करना समय की जरुरत है।
कम्युनिस्ट नेताओं ने कहा भड़काऊ बयानबाजी और सम्प्रदायिक हिंसाओं पर रोक लगाने के लिए शासन – प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए।

प्रैस विज्ञप्ति में सीपीआई के राज्य नेताओं ने कहा कि सीपीआई हरियाणा सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता शीतलवाड़ की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए उन्हें तुरंत रिहा करने की मांग करती है। फर्जी खबरों की पड़ताल करने वाली आल्ट न्यूज के सह संस्थापक मोहम्मद जुबेर को रिहा करने एवं नूपुर शर्मा को गिरफ्तार करने की मांग करती है।

Comments