Thursday, May 21, 2026
Newspaper and Magzine


भाजपा प्रदेश महामंत्री डा अर्चना गुप्ता नें किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए किया प्रेरित

By LALIT SHARMA , in Politics , at May 21, 2026 Tags: , , , ,

प्राकृतिक खेती से देश व समाज दोनों का होगा भला – डा अर्चना गुप्ता

प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान की उर्वरक का उपयोग कम कर कम्पोस्ट का अधिक उपयोग करें किसान भाई – डा अर्चना गुप्ता

BOL PANIPAT : 21 मई : किसान भाईओं को मौजूदा खेती के तरीके मे बदलाव करना चाहिए। आज हम अंधाधुंध उर्वरकों का इस्तेमाल कर रहें है जिससे फ़सल का लागत मूल्य तो बढ़ता ही हैं साथ आम जन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ भी होता हैं. अपने कुछ मुनाफे के लिए हम अनजाने मे ही लोगों के स्वास्थ्य को ख़राब कर देते हैं. इनसे कैंसर जैसी भयंकर बिमारी पैदा हो जाती हैं। इसकी बजाये हम प्राकृतिक खेती पर जोर दे.
ये शब्द भाजपा प्रदेश महामंत्री डा अर्चना गुप्ता नें अनाज मंडी मे क़ृषि विपणन बोर्ड के कार्यालय मे किसानों को सम्बोधित करते हुए कहे.
डा अर्चना गुप्ता ने कहा कि आज की वैश्विक परस्थितिओं मे प्रधानमंत्री मोदी के उर्वरक का कम उपयोग करने के लिए किसान भाईओं को प्रेरित किया. उन्होंने कहा उर्वरक कम उपयोग करके हम इस वैश्विक संकट मे देश के लिए विदेशी मुद्रा भण्डार बचा देश भक्ति का परिचय दे सकते हैं साथ प्राकृतिक खेती को भी बाढ़वा दे सकते हैं। उन्होंने डी ए पी सहित सभी उर्वरकों के स्थान पर कम्पोस्ट खाद के उपयोग पर बल दिया.
डा अर्चना नें कहा की अब सरकार प्राकृतिक खेती के लिए अनुदान भी दे रहीं हैं.
डा अर्चना गुप्ता नें कहा की किसानों को फ़सल चक्र अपनाना चाहिए ताकि भूमि की उर्वरा शक्ति बनी रहें. उन्होने किसानों को दल्हन तथा तिलहन की खेती करने का आह्वान किया इससे एक तरफ इन फसलों का आयात कम होगा जिससे विदेशी मुद्रा बचेगी साथ किसानों की आय भी बढ़ेगी।
डा अर्चना गुप्ता नें कहा की भूमिगत जल का स्तर गिर रहा है जीवन के लिए जल सबसे आवश्यक तत्व इसके संरक्षण के लिए हमें कम पानी वाली फसले उगानी चाहिए इसके लिए टपका विधि को अपनाना चाहिए ताकि अधिक पानी बचाया जा सके इसके लिए सरकार अनुदान भी देती है किसान भाई उसका लाभ उठावे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बोर्ड के चेयरमैन अवतार शास्त्री नें की.

Comments


Leave a Reply