विधायक प्रमोद कुमार विज ने बास्केटबॉल खिलाड़ियों को बास्केटबॉल पोल भेंट किए।
BOL PANIPAT : पानीपत शहरी विधायक प्रमोद कुमार विज ने खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अपने निजी कोष से बास्केटबॉल खिलाड़ियों को बास्केटबॉल पोल भेंट किए। इस अवसर पर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिला।
विधायक ने खुद भी बच्चों के साथ बास्केट बॉल खेल कर बच्चों को प्रोत्साहित किया।
विधायक प्रमोद कुमार विज ने कहा कि युवा हमारे देश का भविष्य हैं और खेल उन्हें अनुशासन, टीम भावना तथा स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है ताकि वे अपने खेल कौशल को निखार सकें और प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकें।
उन्होंने कहा कि नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार द्वारा खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं, पुरस्कार और प्रोत्साहन प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
विधायक विज ने कहा कि प्रदेश सरकार की खेल नीतियों के कारण युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ी है और हरियाणा आज खेलों के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभर रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों को मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर खिलाड़ियों ने विधायक का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस तरह की सुविधाएं मिलने से उन्हें अभ्यास करने में काफी मदद मिलेगी और वे भविष्य में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।
अवसर पर मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा, पार्षद तरुण गांधी, अशोक कटारिया, अमित नारंग, पार्षद पति प्रीतम गुर्जर, कमल अरोड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तनेजा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित पंडित एवं समस्त सम्मानित जन मौजूद रहे।

Comments