ज़िला भाजपा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश चुनाव हेतु ली पूर्वाचल प्रकोष्ठ की बैठक
अपने अपने क्षेत्र में जाकर कार्यकर्ता करें प्रचार – अर्चना
भय मुक्त वातावरण प्रदान कर योगी जी ने दिया सम्मान से जीवन जीने का अधिकार- अर्चना
जश्न का माहौल है पूरे उत्तरप्रदेश में- अर्चना
BOL PANIPAT : 6 फरवरी, ज़िला भाजपा अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने हुड्डा स्तिथि अपने कार्यलय पर भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक को सम्बोधित करते हुए डॉ अर्चना ने कहा पूर्वांचल के सभी कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र जाकर भाजपा उम्मीदवार का प्रचार करे । अपने सगे सम्बन्धित ,मित्रोंव जा जानकारों को भाजपा के पक्ष में प्रचार प्रसार व मतदान की अपील करे।
अर्चना ने पूर्वांचल के कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करने के निर्देश भी जिनकी ड्यूटी पूर्वांचल में चुनाव प्रचार हेतु लगाई जाएगी। डॉ अर्चना ने कहा कि उत्तरप्रदेश में 2017 से पहले माफिया राज था ।प्रदेश कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नही थी ।लोग भय के साय में जी रहे थे।योगी जी ने मुख्यमंत्री बनते ही कानून का राज कायम कर दिया ।लोग बिना भय के सम्मान पूर्वक जीवन जीने लगे। अब लोग भाजपा के सुशासन से खुश होकर पुनः योगी जी को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुके है.
डॉ अर्चना ने कहा कि जो लोग भय से से पलायन कर गए थे वो घर वापसी से खुश है ।बिना डर के अपने काम धंधे कर रहे है। डॉ अर्चना ने कहा पूरे उत्तर प्रदेशमें जश्न का माहौल है ,आम जन मानस भाजपा को जिताने का मन बना चुका है।
डॉ अर्चना ने कहा भाजपा उमीदवारोंको मिल रहा समर्थन इस बात का गवाह है कि भाजपा भारी मतों से जीत दर्ज करेगी।उन्होंने कहा प्रदेश के लोग डबल इंजन की सरकार चाहते ताकि प्रदेश का विकास तेज गति से हो। प्रदेश में कानून का राज कायम रहे।भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि पूर्वांचल प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता भी भाजपा को जिताने व भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनाने में अपना पूरा योगदान दे।
बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओ ने जिला अध्यक्ष को पूरी ताकत से भाजपा का प्रचार प्रसार करने का आश्वासन दिया व शीघ्र ही कार्यकर्ताओ की सूची देने का भरोसा दिलाया।बैठक में मुख्य रूप से चंदन मिश्रा, मधु शुक्ला, पप्पू प्रजापति, अवधेश, अमन, रमाकांत गिरी,, पूनम, रामदेव, शिव गुप्ता, व आशुतोष पांडे मौजूद थे।

Comments