अशोक कुच्छल के समर्थन में विधायक प्रमोद विज ने किया नुक्कड़ सभा को किया संबोधन
BOL PANIPAT : समालखा 16 जून, पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने समालखा निकाय चुनाव में भाजपा चैयरमैन प्रत्याशी अशोक कुच्छल व वार्ड प्रत्याशियों के समर्थन में वार्ड नं 2,3,6,12 में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया उनके साथ चेयरमैन प्रत्याशी अशोक कुच्छल साथ रहे प्रमोद विज ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा सबका साथ सबका साथ सबका विश्वास सबका विकास सबका प्रयास में विश्वास के आधार पर काम करते है इन्ही को आधार बनाकर समालखा का भी सार्वांगिक विकास किया जायगा उन्होने कहा मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वच्छ शासन और प्रशासन प्रदेश को दे रहे है उसी तर्ज पर समलखा का भी संपूर्ण विकास किया जायगा उन्होने कहा चेयरमैन प्रत्याशी अशोक कुच्छल कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति है वो पूरी लगन से शहर के विकास कार्य करवाएगे उन्होंने जनसमूह को चेयरमैन पद के अशोक कुच्छल और वार्ड प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की उनके साथ राममेहर मलिक,अनिल त्यागी मौजूद रहे

Comments