वार्ड 04 में 1 करोड़ 46 लाख की लागत से सड़कों के विकास कार्य विधायक प्रमोद विज और मेयर अवनीत कौर ने किया शिलान्यास
BOL PANIPAT : रविवार को शहरी विधायक प्रमोद विज मेयर अवनीत कौर ने पार्षद रवीन्द्र नागपाल के वार्ड 04 में सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया शीघ्र ही वार्ड में सड़कों का अब जाल बिछ जाएगा जिससे वार्ड 04 के वासियों की आपस में और शहर के अन्य हिस्सों में कनेक्टिविटी और आवागमन सुचारू रूप से हो सकेगा कल गुरुद्वारा भाई लालों जी के पास तीन सड़कों के शिलान्यास का कार्यक्रम रखा गया पहली सड़क सीसी रोड धवन क्लिनिक से लेकर देवी मंदिर चौक तक बनेगी जिसकी लागत 44 लाख के लगभग आएगी दूसरी सड़क सन्नी जूस कॉर्नर से लेकर रमेश किराना स्टोर तक बनेगी जिसकी लागत 50 लाख होगी और तीसरी सड़क गुरुद्वारा से लोधी पार्क होते हुए देवी मंदिर तक बनेगी जिसकी लागत 52 लाख होगी
विधायक प्रमोद विज और मेयर अवनीत कौर ने देखा प्रधानमंत्री की मन की बात का सीधा प्रसारण

रविवार को शहरी विधायक प्रमोद विज और मेयर अवनीत कौर वार्ड 04 में निर्माण कार्यो के शिलान्यास करने के बाद पटेल नगर में स्थित हनुमान मंदिर में प्रधानमंत्री जी के मन की बात को देखने का कार्यक्रम रखा गया था जहां विधायक प्रमोद विज और मेयर अवनीत कौर ने कार्यक्रम को लाईव देखा इस अवसर पर वार्ड 04 के पार्षद रवीन्द्र नागपाल और मंडल अध्यक्ष हरीश कटारिया जी एवं सम्मानित वार्ड वासियों ने कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा

Comments