Sunday, April 26, 2026
Newspaper and Magzine


विधायक प्रमोद विज ने शिवाजी महाराज की जयंती पर किया नमन, कहा- मराठा समाज का कर्ज़दार है पानीपत

By LALIT SHARMA , in Politics SOCIAL , at February 19, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : शनिवार को शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर विधायक विज सार्वजनिक मराठा गणेश मंडल के द्वारा किला चौक पर आयोजित जयंती समारोह में सम्मिलित हुए।उन्होंने शिवाजी महाराज की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित की और मराठा समाज के पानीपत के इतिहास को याद किया। शिवाजी महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विज ने कहा की शिवाजी महाराज का शौर्य अविस्मर्णीय है, उनके जीवन कथाओ को पढ़ने से प्रत्येक व्यक्ति में राष्ट्र भक्ति की भावना जाग्रत होती है। धर्म रक्षा और राष्ट्र के लिए मराठा समाज ने जो योगदान दिया है वो इतिहास में सदैव अमिट रहेगा। हिन्दवी स्वराज में योगदान के लिए पूरा देश और पानीपत मराठा समाज का कर्जदार रहेगा।
इस अवसर पर पार्षद अशोक नारंग मंडल अध्यक्ष प्रीतम गुर्जर और सार्वजनिक मराठा गणेश महोत्सव समिति के प्रधान तल्या राम जी कदम ,गणेश पालके एव मराठा समाज के समस्त सम्मानित जन मौजूद रहें

Comments