Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तार. मोबाइल फोन बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 24, 2023 Tags: , , , , ,

 BOL PANIPAT : 24 जुलाई 2023 , सीआईए थ्री पुलिस की टीम ने समालखा में जीटी रोड पर स्थित फैक्टरी में बने क्वाटरों से मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को हथवाला रोड से गिरफ्तार किया।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम को रविवार देर शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म का एक युवक समालखा में हथवाला रोड पर मोबाइल फोन बेचने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान चंदन पुत्र दीनानाथ निवासी परमानंदपुर सारन बिहार हाल किरायेदार समालखा के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने करीब 15 दिन पहले रात के समय समालखा के समीप जीटी रोड पर स्थित गोयल टेक्सटाइल फैक्टरी में बने क्वाटरों से लेबर के 4 मोबाइल फोन चोरी करने की वारदात करने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना समालखा में अयूब पुत्र इदरीश निवासी असगारी संभल यूपी हाल किरायेदार गोयल टेक्सटाइल फैक्ट्री समालखा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि पूछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ वह नशा करने का आदी है। आरोपी को नशा खरीदने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो उसने मोबाइल चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने चोरीशुदा तीन मोबाइल फोन तोड़कर फैक दिये, बचे एक मोबाइल को रविवार को बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में हथवाला रोड पर घूम रहा था। पुलिस टीम ने चोरीशुदा मोबाइल फोन सहित उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस टीम ने सोमवार को आरोपी चंदन को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments