Saturday, May 16, 2026
Newspaper and Magzine


बुधवार को सांय 4 बजे मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 6, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 6 मई। किसी भी आपदा से निपटने के लिए सिविल डिफेंस को लेकर बुधवार को सांय 4 बजे मॉक ड्रिल का आयोजन जिला सचिवालय में किया जाएगा। इसको लेकर बुधवार को प्रातः 10 बजे मुख्य सचिव द्वारा वीडियो कांफ्रेंस भी की जाएगी जिसमें प्रदेश के सभी उपायुक्त भी भाग लेंगे। यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने दी। उन्होंने बताया कि इस वीडियो कांफ्रेंस में गृह मंत्रालय की ओर से जारी दिशा निर्देशों की अनुपालना को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी जिसके बाद सांय मॉक ड्रिल होगी।

Comments