21 जुलाई से 25 जुलाई तक किया जायेगा व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन
BOL PANIPAT : 16 जुलाई। जिला रोजगार अधिकारी रितु चहल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार विभाग द्वारा 21 जुलाई से 25 जुलाई तक व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और रोजगार इच्छुक प्रार्थियों को व्यवसायिक और प्रशिक्षण सुविधाओं के बारे जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान करना है। व्यावसायिक मार्गदर्शन महत्वपूर्ण है क्योंकि यह विद्यार्थियों और बेरोजगार युवाओं को सही करियर चुनने में मदद करता है। यह उन्हें विभिन्न व्यवसायों और प्रशिक्षण के अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान करता है, जिससे वे अपने कौशल और रुचियों के अनुसार उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इस आयोजन के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय पानीपत और उपमंडल रोजगार कार्यालय समालखा द्वारा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में और कार्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों और बेरोजग़ार युवाओं के लिए व्यवसायिक मार्गदर्शन हेतु सेमिनार/वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विद्यार्थियों को विभिन्न व्यवसायों के बारे में मार्गदर्शन दिया जाएगा। विद्यार्थियों को करियर के प्रति जागरूक किया जाएगा।
इसी के दृष्टिïगत जिला रोजगार कार्यालय, पानीपत द्वारा 23 जुलाई को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन भी किया जा रहा है। जिसमे आईसीआईसीआई बैंक पानीपत, एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस पानीपत और ब्रानौपेक कम्पनी पानीपत द्वारा बेरोजगार प्रार्थियों का साक्षात्कार किया जाएगा एवं उन्हें रोजगार प्राप्त करने के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

Comments