Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


मोदी ने अंत्योदय का किया अक्षरशः पालन : कृष्ण लाल पंवार

By LALIT SHARMA , in Politics , at June 30, 2023 Tags: , , ,

बोल पानीपत : मतलोड़ा, 30 जून:  भारतीय जनता पार्टी के संगठन में मोर्चा बहुत महत्वपूर्ण है।पार्टी तथा सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों तथा योजनाओं को मोर्चे के कार्यकर्ता जनता के मध्य लेकर जाते है। 2024 एक बार पुनः मोदी प्रधानमंत्री बने ,बार बार मोदी प्रधान मंत्री बने मोर्चे उससे महत्व पूर्ण निभाने वाले है। मोर्चे सही अर्थों में संगठन की रीढ़ होते है ।ये बाते राज्य सभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने इसराना विधानसभा क्षेत्र के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए मतलोड़ा में पेट्रोल पंप पर कहे ।
कृष्ण लाल पंवार ने आगे कहा की प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत साढ़े तीन लाख से अधिक मकान बनवाकर लोगो को बड़ी सौगात दी।है। 12 करोड़ से अधिक शौचालय बनवाए। ।देश को आर्थिक तौर पर समृद्ध किया है। हथियारों के आयातक देश हथियारों का निर्यातक  देश बनाया। ये सब मोदी के कुशल नेतृत्व से हुआ।कृष्ण पवार ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा की कांग्रेस बाबा साहब अम्बेडकर को भारत रत्न तक नही दे सकी वो भी अटल बिहारी के कारण मिल पाया। यही नहीं बाबा साहब से संबंधित स्थानों को पंच तीर्थ घोषित कर सम्मान दिया। कृष्ण लाल पंवार ने कहा की युवाओं को रोजगार देने के के लिए मेक इन इंडिया, स्टार्ट उप, तथा मुद्रा लोन का प्रावधान किया।उन्होंने मोर्चा का आह्वान किया की ये सब बाते लोगों के बीच जाकर उनको प्रेम से समझाए।
कार्यक्रम के आरंभ में भारत माता, डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए गए तथा दीप प्रज्वलित किया गया। इस दौरान भारत माता की जय ,वंदे मातरम् के गगनचुंबी नारे लगाए जा रहे थे।  सम्मेलन के संयोजक  तथा जिला भाजपा मंत्री सुमीत जागलान ने सांसद कृष्ण लाल पवार तथा जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता को पुष्प गुच्छ देकर तथा शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हुए जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने कहा की मोदी ने अपने 9 साल के अल्प काल में विकास के नए नए आयाम स्थापित किए है। पूरे देश में हाईवे वेज का निर्माण , सड़को जाल, चीन के सीमावर्ती इलाकों में सड़कों , सुरंगों तथा हवाई पट्टियों का निर्माण , रेलवे विस्तार, रेलवे का विद्युतीकरण, एयरपोर्ट का निर्माण तथा वाटर वे का निर्माण भारत की विकास गाथा को बताते है।
डा अर्चना ने कहा की विकास के साथ साथ सांस्कृतिक पुनरुत्थान भी किया है। विदेशी मेहमानों को गीता भेंट करना ,महाकाल कॉरिडोर निर्माण,केदारनाथ धाम का विकास, शिवाय काशी भव्य काशी ये सब मोदी के कारण हो पाया है। राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना,मुस्लिम बहनों को तीन तलाक के अभिशाप से मुक्ति तथा  धारा 370 उखाड़ फेंक ऐतिहासिक काम किए है।
डा अर्चना ने कहा की महिलाओं के कल्याण व सम्मान को मोदी ने सबसे अधिक महत्व दिया है। केवल एक रुपए में नैपकिन,उज्जवला योजना,हर घर नल से जल , शौचालय का निर्माण, कोविड काल में महिलाओं के खाते में पैसे डालने , सेना में स्थाई कमीशन तथा सैनिक स्कूलों के दरवाजे महिलाओं के लिये खोले।अर्चना ने कहा इस से भी अधिक महिला समान बचत पत्र भी जारी किया। महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाया,। अर्चना ने अल्पसंख्यक समाज के बच्चों को पढ़ाई में सहूलियत दी अब इस समाज के बच्चे भारतीय प्रशासनिक सेवा तथा भारतीय पुलिस सेवा में बड़ी संख्या में आ रहे है। किसान के हित में किसान सम्मान निधि,सॉइल हेल्थ कार्ड, उर्वरकों के दाम ना बढ़ाना,किसान संघों को सहायता प्रदान करना, फसल बुवाई के समय ही एम एस पी घोषित करना,  स्वामीनाथन आयोग के अनुसार मूल्य देना तथा मिलेट  को बढ़ावा देना सब किसान हित के काम किए।
ओ बी सी आयोग को संवैधानिक दर्जा देना एक बड़ा काम किया।
डा अर्चना ने कहा की सभी मोर्चे के कार्यकर्ता घर घर जाकर इन बातों को लोगो  बताएं उनको जागरूक करे ।
मंच संचालन कार्यक्रम के संयोजक व जिला भाजपा मंत्री सुमीत जागलान ने किया।धन्यवाद ज्ञापन भी सुमीत जागलान ने किया।

Comments