Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


हर पात्र लाभार्थी तक पहुंच रही मोदी-मनोहर सरकार: अर्चना गुप्ता  

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 1, 2023 Tags: , , ,

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने ली हमारा संकल्प-विकसित भारत की शपथ

BOL PANIPAT , 1 दिसंबर। देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की गई है। इसके आम जन की भूमिका सबसे अहम है। यह बात भाजपा की जिलाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने गांव उझा में विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेते हुए उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कार्यक्रम में  विभिन्न विभागों द्वारा लगाई स्टॉलोंं का अवलोकन करते हुए  कार्यक्रम का शुभारंभ किया।    
       उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से शुरू किया गया देशव्यापी विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद कार्यक्रम देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के विजन को साकार करेगा। आज नागरिकों को योजनाओं को लाभ लेने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे बल्कि मोदी – मनोहर सरकार लाभार्थियों के घर द्वार पर पहुंच रही है। आज भारत देश हथियार, पनडुब्बियां जहाज बनाने में आत्मनिर्भर हो गया है। यह सब प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है।              
         डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि इस अभियान के तहत सरकार की जनकल्याणकारी व महत्वाकांक्षी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस मौके पर एसडीएम मनदीप कुमार, बीडीपीओ शक्ति सिंह सहित विभागीय अधिकारी और गणमान्य लोग, लाभार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को ड्रोन का डेमोस्ट्रेशन भी दिखाया और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी। डॉ अर्चना गुप्ता ने गांव के विभिन्न उत्कृष्ट छात्रों एवं विभिन्न प्रतिस्पर्धा में स्थान हासिल करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया उन्होंने ऊझा व डाडोला गांव के सरपंच को अभिनंदन पत्र देकर भी सम्मानित किया।

Comments