मां के पास अधिक जिम्मेदारियां होती हैं जिन्हें वह बिना थके निभाती है : जय श्री गर्ग
BOL PANIPAT : स्थानीय आई. बी. एल स्कूल में कक्षा प्रथम से दूसरी तक के विद्यार्थियों द्वारा मातृ दिवस व क्लास शो का आयोजन किया गया। मंच संचालन प्रिया व विद्यालय की नन्ही-मुन्नी छात्राओं परिनिधि व खनक द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रूपा नन्दवानी , सुनिता नागपाल, सोनाली नागपाल , पारूल नागपाल रहीं। कार्यक्रम में आए हुए अतिथि कुसुम धीमान प्रधानाचार्या एम. डी. पब्लिक स्कूल, नीलम वधवा प्रधानाचार्या एस. आर. पब्लिक स्कूल को पौधे देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आरंभ ज्योत प्रज्ज्वलित करके किया गया। कक्षा तीसरी की छात्रा पाखी ने मां की महत्ता के बारे में बताया। तत्पश्चात कक्षा पहली द्वारा बहुत ही सुंदर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुति बहुत ही मनमोहक थी कि सभी की आंखें नम हो गई। जिसके बोल थे तेरी उंगली पकड़ कर चला। विद्यार्थियों की माताओं द्वारा फैशन शो का आयोजन किया गया। उनकी प्रस्तुति ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया जिसमें सभी माताओं को उनकी प्रतिभा के अनुसार सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में तालियों की गूँज मां के प्रति प्रेम को दर्शा रही थी।मां के महत्व और छात्रों को जागरूक करते हुए प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने मातृ दिवस मनाने को मूल उद्देश्य समस्त माताओं को सम्मान देना और एक शिशु के उत्थान में उनकी महान भूमिका को सलाम करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को मां की महिमा बताते हुए कहा कि मां के पास अधिक जिम्मेदारियां होती हैं जिन्हें वह बिना थके, बिना रुके निभाती है। अतः मां का सम्मान केवल इस दिन ही नहीं बल्कि हर दिन करना चाहिए।अंत में आई.बी. एल प्रबंधक कमेटी, प्रधानाचार्य व अध्यापक वर्ग की तरफ से मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।

Comments