Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


हिंदी विभाग द्वारा प्रश्नोत्तरी का आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 23, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत : 23 फरवरी 2022, आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी विभाग के उपक्रम में हिंदी साहित्य परिषद के तत्वावधान में ‘अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस’ के शुभ अवसर पर अंत:महाविद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। यह प्रतियोगिता महाविद्यालय के बी.ए. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के हिंदी विषय से संबंधित पाठ्य सामग्री को लेकर वर्चुअल स्पेस पर आयोजित की गई।

जिसके विजेताओं का परिणाम इस प्रकार रहा  – प्रथम पुरस्कार स्वीटी कुमारी, द्वितीय पुरस्कार भावना तथा तृतीय पुरस्कार विजय को प्रदान किया गया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।  प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि साहित्य से जुड़ाव हमें भावात्मक रूप से संतुष्ट करता है। सभी विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया। विभागाध्यक्ष डॉ.नीरज ठाकुर ने सभी को बधाई देते हुए बताया कि विभाग समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहता है तथा साहित्यिक गतिविधियों से विद्यार्थियों को जोड़ने में प्रयासरत है।

Comments