Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


मातृशक्ति द्वारा श्री हनुमान जी को रक्षा सूत्र बांधकर प्रार्थना की गई।

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at September 3, 2024

BOL PANIPAT : युवा शक्ति ध्वजारोहण समिति द्वारा चलईया व्रत के शुभारंभ के अवसर पर सेठी चौक स्थित श्री संत द्वारा हरि मंदिर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मातृशक्ति द्वारा श्री हनुमान जी को रक्षा सूत्र बांधकर प्रार्थना की गई।  इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष बलविन्द्र सिंह (जट्ट महाराज) ने कहा कि चलईया व्रत के शुभारंभ पर मातृशक्ति का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि चालीस दिन के चलईया व्रत बिना किसी विघ्न के सम्पन्न हो सकें इसके लिए माताओं बहनों का आशीर्वाद जरूरी है।  इस अवसर पर महिलाओं द्वारा बालाजी महाराज का कीर्तन भी किया गया तथा उनके द्वारा ध्वजारोहण भी किया गया। इस अवसर पर तरूण नागपाल, ईश गुलाटी, नरेश पपरेजा, अशोक बठला, धर्मपाल सहगल, राजेश राणा, तरणदीप सिंह, राजेश आहुजा, कीमती लाल, सुनील कुमार, सोनू वधवा, महेन्द्र ढींगड़ा, अंकुर सैनी, कृष्णा सेठी आदि उपस्थित थे।

Comments