सांसद कृष्ण लाल पंवार ने हनुमान मंदिर में सफाई कर की पूजा अर्चना।
BOL PANIPAT : मडलौडा ,19 जनवरी– अयोध्या में 22 जनवरी भगवान राम की मूर्ति स्थापना को लेकर राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने हनुमान मंदिर में सफाई कर की पूजा अर्चना की। सफाई व पूजा अर्चना में सैंकड़ों राम भक्त व माता व बहनो ने मंदिर के आसपास व अंदर सफाई की गई । राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार व राम भक्तों ने मंदिर के बाहर खड़े होकर भगवान श्री राम नाम का जयघोष किया।भगवान राम व राम भक्त हनुमान की आरती गाई।

उन्होंने कहा कि हरियाणा से अयोध्या के लिए ट्रेन जाएगी और सभी 90 विधानसभा क्षेत्र से भक्त लोग भगवान राम के दर्शनों के लिये अयोध्या में पहुंचेंगे सरकार द्वारा इसके लिए पूरी योजना बनाई गई है ताकि राम भक्तों को कोई परेशानी ना हो।अयोध्या में जाकर भगवान राम के महाउत्सव में पंहुंच कर भगवान राम के दर्शन कर उत्सव की शोभा बढ़ाये।
हनुमान मंदिर के संरक्षक दीपक गर्ग ने कहा कि 22 जनवरी को विशेष भंडारा किया जायेगा।
सांसद कृष्णलाल पंवार ने कहा कि इसे दीपावली की तरह मनाए ।सभी 22 जनवरी को अपने घर पर 5 दिए जरूर जलाएं.
22 जनवरी बना ऐतिहासिक दिन बना
राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि 22 जनवरी ऐतिहासिक दिन बन जायेगा ,आने वाले समय भारत के लोग इसे होली ,दिवाली की तरह मनाएंगे।

Comments