जिला कारागार में सांसद संजय भाटिया ने सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र /ब्यूटीपार्लर एवं सैलून प्रशिक्षण केन्द्र का रीबन काटकर शुभारम्भ किया
BOL PANIPAT , 22 मार्च। सिवाह गांव स्थित जिला कारागार में आज करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया ने महिला कैदियों को स्वावलम्बी बनाने की दिशा में काम करते हुए उनके कौशल प्रशिक्षण के लिए सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र और ब्यूटीपार्लर एवं सैलून प्रशिक्षण केन्द्र का रीबन काटकर शुभारम्भ किया।
इस मौके पर सांसद संजय भाटिया के साथ पूर्व मंत्री कृष्णलाल पंवार, जिला उपायुक्त सुशील सारवान, जजपा जिला अध्यक्ष सुरेश काला, जजपा नेता देवेन्द्र काद्यान एवं कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण केन्द्र के शुभारम्भ अवसर पर संजय भाटिया ने कहा कि जिला जेल प्रशासन का यह प्रयास महिला कैदियों को नई दिशा देने का काम करेगा। इन प्रशिक्षण केन्द्रों के माध्यम से जेल में रह रही महिला कैदियों को कौशल विकास का अवसर मिलेगा और वे जेल से बाहर जाने के बाद अपना व्यवसाय स्वावलम्बी की भावना से शुरू कर सकेंगी। उन्होंने महिला कैदियों से बात भी की और जो महिला छोटे अपराधों की वजह से जमानती नहीं मिलने के कारण जमानत नही मिल पा रही है उनको सहयोग करने का आश्वासन दिया और जिला प्रशासन को इस सम्बंध में कदम उठाने के निर्देश दिए।
क्रैच का भी किया उद्घाटन
जिला कारागार में बंद महिला कैदियों के साथ रह रहे बच्चों की सुविधा के लिए सासद संजय भाटिया ने जेल परिसर में स्थापित किए गए क्रैच का भी उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने जेल परिसर में रह रही एक महिला कैदी के बच्चे को एक बैग भी प्रदान किया जिसमें पुस्तकें व अन्य सामग्री शामिल थी। उन्होंने क्रैच स्थापित करने के जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।
सिंगर कम्पनी की तरफ से दिया जाएगा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र

जेल परिसर में स्थापित किए गए सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र, ब्यूटीपार्लर एवं सैलून प्रशिक्षण केन्द्र, क्रैच एवं महिला ओपीडी की सभी व्यवस्थाएं जमना ऑटो कम्पनी की तरफ से सामाजिक जिम्मेदारी स्कीम के तहत कराई गई है। कम्पनी की सीएसआर हेड सुश्री संयम मराठा ने बताया कि सिंलाई प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण के बाद सिंगर कम्पनी की तरफ से प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सैलून एवं ब्यूटीपार्लर प्रशिक्षण के लिए भी योग्य एवं अनुभवी प्रशिक्षक को तैनात किया जाएगा।
महिला ओपीडी की शुरूआत
सांसद संजय भाटिया ने महिला कैदियों की सुविधा के लिए जेल परिसर में स्थापित किए गए महिला ओपीडी का भी शुभारम्भ किया। उन्होंने मौके पर ओपीडी में दी जाने वाली जांच सुविधाओंं के बारे में भी जाना और अपनी तरफ से हर जरूरी आवश्यकता को पूरा करवाने का आश्वासन दिया।
ई-रिक्शा का था वहां स्टेरिंग

सांसद संजय भाटिया ने इस दौरान जेल परिसर का भी अवलोकन किया। जेल परिसर का अवलोकन करने के दौरान उन्होंने स्वयं ई-रिक्शा का स्टेयरिंग थामा। उन्होंने व्यवस्थाओं का बारिकी से जायजा लिया। जब सांसद महोदय ई-रिक्सा स्वयं चला रहे थे उनके साथ उपायुक्त सुशील सरवान, जजपा नेता सुरेश काला इत्यादि भी ई-रिक्शा पर सवार हुए।

Comments