Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी.कॉलेज में गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 2, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान आई. बी.(पी.जी.) महाविद्यालय में गणित विभाग द्वारा तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्रों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता छात्रों में तार्किक क्षमता और ज्ञान को बढ़ाती हैं। तथा इसके साथ-साथ छात्रों में आत्मविश्वास और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता में भी सुधार होता है। गणित केवल विषय ही नहीं है, बल्कि यह जीवन के हर पहलू में हमारी सोच को दिशा देने वाला एक महत्वपूर्ण साधन है और यह आजीविका के कई अलग-अलग रास्ते भी खोलता है। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. अर्पणा गर्ग ने कहा कि गणित विभाग द्वारा इस तरह की प्रतियोगिताएं समय-समय पर आयोजित की जाती हैं जिससे विद्यार्थियों का विश्लेषणात्मक बुद्धि व तार्किक सोच का विकास हो सके। यह प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता डॉ. पूनम गुप्ता की देख-रेख में समपन्न हुई । इस प्रतियोगिता में बी.एस.सी. तृतीय वर्ष की रूबी प्रथम तमन्ना द्वितीय तथा मोनिका तृतीय स्थान पर रही। प्राचार्य महोदय ने विजयी छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साह वर्धन किया। साथ ही विभागाध्यक्ष डा. अर्पणा गर्ग ,डॉ. पूनम गुप्ता , प्रो. कोमल व प्रो. कीर्ति ने विजयी छात्राओं की सराहना की

Comments