Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


मेरा मकसद पानीपत ग्रामीण हल्के की राजनीति की दिशा और दशा बदलना : विजय जैन 

By LALIT SHARMA , in Politics , at February 21, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आज पानीपत ग्रामीण हलके के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भाई विजय जैन ने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत फौजी कॉलोनी जाटल रोड  गांव सौंधापुर में प्रमिला लटवाल द्वारा आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया इस अवसर पर बोलते हुए विजय जैन ने कहा है कि मेरा मकसद पानीपत ग्रामीण हल्के की राजनीति की दिशा और दशा बदलने का है मैं हलके के जनता की सेवा तन मन धन से करता रहूँगा. उन्होंने कहा है कि हल्के की बाहरी कॉलोनी में जो गरीब , असहाय व मजदूर लोग बसे हैं मैं उनके दुख दर्द में हमेशा खड़ा मिलूंगा और उनकी सहायता करता रहूंगा . जैन ने कहा है कि गरीब व मजदूर में ही भगवान का वास है मैं इन्हीं लोगों की सेवा करके अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहता हूं. उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में हरियाणा में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी के सरकार बनेगी और जन कल्याणकारी योजनाएं जो की बाहरी कॉलोनी में चल रही हैं वह यथावत जारी रखेंगे. पानीपत ग्रामीण विकास मोर्चा के अध्यक्ष सतपाल राणा ने कहा है कि विजय जैन में समाज सेवा का जज्बा कूट-कूट कर भरा है जैन के मन में गरीब, मजदूर व सारे लोगों के लिए मन में तड़प रखते हैं ऐसे साफ सुथरी छवि वाले व्यक्ति का पानीपत ग्रामीण विधानसभा से चुनाव लड़ना हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है. राणा ने कहा है कि भाई विजय जैन का परिवार पिछले 30 वर्षों से समाज सेवा से जुड़ा है इस परिवार कि समाज सेवा कोई राजनीतिक फायदे के लिए नहीं है यह परिवार पानीपत शहर में कहीं धार्मिक और सामाजिक संगठनों और गौशालाओं से जुड़ा हुआ है. इन्हीं के अहम योगदान से यह संस्थाएं चलती हैं. इस अवसर पर सुनीता देवी एलएसबीटी स्कूल के महाप्रबंधक वीरेंद्र सैनी, रविंद्र सैनी, मास्टर नरेंद्र शर्मा, राजवीर कश्यप, सुमित्रा देवी, पूनम रानी, राजवीर सिंह, रमेश मौर्य, एडवोकेट मनोज सरोहा, पंडित शिवकुमार शर्मा आदि लोग उपस्थित थे

Comments