आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग के सौजन्य से एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन |
BOL PANIPAT : आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत में अंग्रेजी विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन डॉ. निधि मल्होत्रा एवं प्रो. रेखा शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया|
इस वेबीनार का विषय Post Colonial Theatre : An Introduction रहा जिसकी मुख्य वक्ता डॉ संगीता हेड ऑफ द PG डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश गवर्नमेंट आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज kallakurichi तमिलनाडु ने अपने व्याख्यान में Post colonialism पर प्रकाश डालते हुए उसके महत्व को बताया कि colonialismऔर साम्राज्यवाद से उत्पन्न होने वाले सांस्कृतिक और सामाजिक प्रभावों को समझा जाता है कि कैसे विदेशी शक्ति द्वारा किसी क्षेत्र पर कब्जा होने से स्थानीय लोगों के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है | कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि अंग्रेजी भाषा 1400 से अधिक वर्षों के दौरान विकसित हुई है.
उन्होंने अंग्रेजी साहित्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि post colonialism में post एक prefix है जिसका अर्थ है पीछे और बाद में उन्होंने बताया कि कैसे विदेशी शक्ति द्वारा समाज और अधीन समाज की राजनीतिक सांस्कृतिक और ऐतिहासिक छवियों को प्रस्तुत करने की शैलियों को देखा जा सकता है अंग्रेजी विभागाध्यक्षा डॉ. मधु शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों में विषय के प्रति जागरूकता उत्पन्न होती है|
प्रोफेसर नीलम दहिया ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में ज्ञान वर्धन करती हैं और समय-समय पर होती रहनी चाहिए | प्रोफेसर रेखा शर्मा द्वारा सभी का स्वागत किया गया और कार्यक्रम के अंत में डॉ निधि मल्होत्रा ने वेबीनार में उपस्थित सभी जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के युग में विद्यार्थियों को औपचारिक शिक्षा के साथ-साथ इस प्रकार के वेबीनार का आयोजन भी समय-समय पर होता रहना चाहिए जिससे विद्यार्थियों की ज्ञान में बढ़ोतरी होती है |
इस अवसर पर डॉ. रामेश्वर दास, डॉ. विनय वाधवा, डॉ. वंदना, प्रो. सोनल, प्रो. शीला, प्रो. मंजली , प्रो. काजल, प्रो. पूजा, प्रो. शिल्पा और प्रो. स्माइली उपस्थित रहे |

Comments