डी० ए० वी० पुलिस पब्लिक स्कूल में स्वामी दयानंद सरस्वती जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में किया हवन का आयोजन
BOL PANIPAT : डी०ए०वी० पुलिस पब्लिक स्कूल पानीपत में 12 फरवरी 2022 शनिवार को आर्य प्रदेशिक प्रतिनिधि उपसभा हरियाणा एवं आर्य युवा समाज, हरियाणा के संयुक्त तत्वाधान में स्वामी दयानंद सरस्वती जन्मोत्सव पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया।
आर्य समाज के संस्थापक एवं डी०ए०वी० के आधार स्तंभ स्वामी दयानंद सरस्वती जी का जन्मदिवस 12 फरवरी 2022 तथा विक्रम संवत के अनुसार फाल्गुन कृष्ण दशमी तदनुसार 26 फरवरी का है। इसीलिए 12 फरवरी 2022 से 26 फरवरी 2022 तक स्कूल में स्वामी जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में प्रतिदिन महासभा का आयोजन किया जाएगा , जिसका शुभारंभ सर्वप्रथम स्कूल की आर्य समिति सभा द्वारा हवन करके किया गया।
सभी छात्रों एवं अध्यापकों द्वारा मिलकर 11 बार गायत्री मंत्र का उच्चारण किया गया। तत्पश्चात सभी ने सूर्य नमस्कार किया। स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती अनुपमा सिन्हा जी ने सभी छात्रों को स्वामी दयानंद सरस्वती जी द्वारा किए गए उपकारों के बारे में बताया और उनके द्वारा दिखाए गए सद् मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा छात्र की योग्यता ज्ञान अर्जित करने के प्रति उसके प्रेम, निर्देश पाने की उसकी इच्छा, ज्ञानी और अच्छे व्यक्तियों के प्रति सम्मान, गुरु की सेवा और उनके आदेशों का पालन करने में दिखती है।
अतः सभी को स्वामी दयानंद सरस्वती जी के जीवन को अपना आदर्श बना कर अपने समाज एवं राष्ट्र को ऊँचाइयों पर ले जाने हेतु भरसक प्रयास करना चाहिए। सभी सुपरवाइज़री हैड, अध्यापकगण एवं छात्र संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे।

Comments