डीआईटीएम कॉलेज में किया गया नेशनल लेवल वर्कशॉप का आयोजन
BOL PANIPAT : डीआईटीएम कॉलेज के डायरेक्टर जनरल प्रोफेसर नीरज कुमार ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग के हालिया रुझानों के तहत एक राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला का आयोजन किया इस वर्कशॉप में 300 से ज्यादा छात्र-छात्राओं उद्योगपतियों रिसर्च स्कॉलर आदि ने भाग लिया । डॉ राजेश पाठक मेट्रो यूनिवर्सिटी नोएडा के वाइस चांसलर मुख्य अतिथि रहे और विशिष्ट अतिथि डॉक्टर अनिल कुमार एसोसिएट प्रोफेसर डीटीयू यूनिवर्सिटी दिल्ली से रहे ।

इस वर्कशॉप में स्पीकर जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से डॉक्टर मोहम्मद जावेद और श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी से डॉक्टर राजीव कुमार और पानीपत इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी से डॉक्टर विशाल डबरा उपस्थित रहे । सभी सम्मानित स्पीकर ने अपने-अपने एरिया के बारे में सभी बच्चों को शिक्षा दी और उन्हें प्रेरित किया और सभी शोधकर उद्योगपतियों और छात्रों को आशीर्वाद दिया और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नवीनतम तकनीक के बारे में बताया, डॉ अनिल कुमार ने सौर ऊर्जा के बारे में बताया और डॉक्टर राजीव कुमार ने कंपोजिट मैटेरियल के बारे में बच्चों को ज्ञान दिया और डॉक्टर जावेद मोहम्मद दिल्ली के एसोसिएट प्रोफेसर ने एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग के बारे में छात्रों से बातचीत की ।सहायक प्रोफेसर नीलम शर्मा और सहायक प्रोफेसर अमन बरकोदिया एक डीटीएम कॉलेज का प्रतिनिधित्व करते हैं और इस कार्यक्रम का प्रबंधन किया।
डायरेक्टर जनरल प्रोफेसर नीरज कुमार ने कहा है कि फ्यूचर में भी हम इस टाइप की वर्कशॉप का आयोजन करते रहेंगे. इस मौके पर कॉलेज के अध्यक्ष एसके जैन ने सभी स्टाफ मेंबर और स्टूडेंट को बधाई दी ।

Comments