एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के खिलाड़ी कुरुक्षेत्र विश्वविधालय कुरुक्षेत्र की इंटर कॉलेज वेट-लिफ्टिंग चैंपियनशिप में छाए.
–राजीव, आकाश और निशा ने वेट-लिफ्टिंग चैंपियनशिप में झटके गोल्ड
–समयबद्धता, धैर्य, अनुशासन और मेहनत की मिसाल है ये विजेता खिलाड़ी: डॉ अनुपम अरोड़ा
BOL PANIPAT , 09 दिसम्बर,
एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन के बल पर कुरुक्षेत्र विश्वविधालय कुरुक्षेत्र में आयोजित इंटर-कॉलेज वेट-लिफ्टिंग चैंपियनशिप में तीन गोल्ड मैडल समेत कुल पांच मेडल्स जीत कर तहलका मचा दिया । 2 से 3 दिसम्बर तक कुरुक्षेत्र विश्वविधालय में आयोजित इंटर कॉलेज वेट-लिफ्टिंग चैंपियनशिप की 81 किलोग्राम भारवर्ग में रोहन, 96 किलोग्राम भारवर्ग में आकाश और 51 किलोग्राम भारवर्ग में निशा ने गोल्ड मैडल झटके । इनके अलावा 61 किलोग्राम भारवर्ग में रोहन और 73 किलोग्राम भारवर्ग में निर्मल ने रजत पदक हासिल किये । वेट-लिफ्टिंग का खिलाड़ी आकाश इससे पहले भी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुका है । विजेता खिलाडियों राजीव, आकाश, निशा, रोहन और निर्मल का भव्य स्वागत कॉलेज प्रधान दिनेश गोयल, प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्षा डॉ सुशीला बेनीवाल, प्रो अंकुश मलिक, प्रो रेखा, प्रो आनंद, ग्राउंडसमैन प्रताप सिंह और अन्य स्टाफ सदस्यों ने किया । इस अवसर पर सभी विजेता खिलाडियों की भरपूर हौंसला अफजाई की गई ।
कॉलेज प्रधान दिनेश गोयल ने राजीव, आकाश, निशा, रोहन और निर्मल की तारीफ़ करते हुए कहा कि वेट-लिफ्टिंग का खेल वर्तमान में लोकप्रिय होता जा रहा है । खेल हम सभी के जीवन में, विशेष रुप से नौजवानों और विद्यार्थियों के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं । कॉलेज के खिलाडियों ने अंतरराष्ट्रीय और कुरुक्षेत्र विश्वविधालय कुरुक्षेत्र में शानदार खेल पेश करके गोल्ड मैडल जीत कर हर खिलाड़ी के लिए एक प्रेरणा पेश की है । हमें भी कम से कम कुछ समय खेलों में सक्रिय होने के लिए अवश्य निकालना चाहिए । उन्होनें खेलों में उज्जवल भविष्य की संभावनाओं को लेकर विजेता खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया ।
प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि ये सभी खिलाड़ी समयबद्धता, धैर्य, अनुशासन और लगन की मिसाल है । ये गुण किसी भी खिलाड़ी के लिए उपलब्धि को प्राप्त करने के मूल मन्त्र है । इन सभी खिलाड़ियों को भविष्य में भी आगे बढ़ने के समुचित अवसर और सुविधाएं कॉलेज द्वारा दी जायेगी ।
शारीरिक शिक्षा विभागाध्य्क्षा डॉ सुशीला बेनीवाल ने इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया । उन्होनें कहा कि युवा खिलाडियों की कामयाबी का सफ़र बहुत लम्बा होता है और ऐसे में हर युवा का फ़र्ज़ बनता है कि वे भी इन विजेताओं की तरह लगन के साथ लक्ष्य की तरफ बढे ।
इस अवसर पर कॉलेज के स्टाफ सदस्य जिनमें डॉ सुशीला बेनीवाल, डॉ सुरेन्द्र कुमार वर्मा, डॉ मुकेश पुनिया, प्रो रेखा, प्रो अंकुश मलिक, दीपक मितल आदि मौजूद रहे.

Comments