Saturday, May 2, 2026
Newspaper and Magzine


राष्ट्रव्यापी एआई स्किल कार्यक्रम का आयोजन : योग्य उम्मीदवारों को प्रीमियम पाठ्यक्रमों के लिए छात्रवृत्ति नि:शुल्क प्रदान की जाएगी.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 26, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 26 फरवरी। उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा वल्र्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट 2025 (वेव्स) पहल के तहत गूगल/यूट्यूब के सहयोग से कार्यान्वित किए जा रहे राष्ट्रव्यापी एआई स्किल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश भर के छात्रों, रचनाकारों, डेवलपर्स और मीडिया पेशेवरों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में उच्च गुणवत्ता वाले प्रशिक्षण तक पहुंच को सुलभ बनाना है। योग्य उम्मीदवारों को प्रीमियम पाठ्यक्रमों के लिए छात्रवृत्ति नि:शुल्क प्रदान की जा रही है। इस पहल से छात्रों और युवा पेशेवरों की रोजगार क्षमता, डिजिटल दक्षता और उद्योग के लिए तत्परता में वृद्धि होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि छात्र, संकाय सदस्य और हितधारक अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार पोर्टल एचटीटीपीएस://ऐशकीलहाउसडॉटआईआईसीटीडॉटओआरजी/  (https://aiskillhouse.iict.org/) के माध्यम से इस पाठ्यक्रम के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।  उन्होंने बताया कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय मीडिया और मनोरंजन (एम एंड ई) क्षेत्र की तीव्र वृद्धि को समर्थन देने के लिए देशभर में कौशल विकास पहलों को व्यापक स्तर पर विस्तारित करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। वल्र्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट 2025 में हमारी साझेदारियों को आगे बढ़ाते हुए, मंत्रालय ने गूगल/यूट्यूब के साथ मिलकर एक राष्ट्रव्यापी एआई कौशल विकास कार्यक्रम का संचालन किया है।

उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य भारत भर में रचनाकारों, डेवलपर्स और मीडिया पेशेवरों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता में उच्च गुणवत्ता वाले प्रशिक्षण तक पहुंच को लोकतांत्रिक बनाना है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत बुनियादी एआई और प्रॉम्प्टिंग: प्रतिभागी रचनात्मक विचार-मंथन, कहानी कहने और सामग्री विकास के लिए जनरेटिव एआई उपकरणों का उपयोग करना सीखेंगे। इसमें गूगल एआई एसेंशियल्स और प्रॉम्प्टिंग एसेंशियल्स प्रमाण पत्र शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जेनरेटिव एआई लीडर (गेल)पेशेवरों के लिए तैयार किया गया यह पाठ्यक्रम जनरल एआई के व्यावसायिक मूल्य और जिम्मेदार कार्यान्वयन को शामिल करता है, जिससे शिक्षार्थियों को उद्योग-मान्यता प्राप्त प्रमाणन के लिए तैयार किया जाता है।

Comments