Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


12 खरीद केन्द्रों व मण्डियों में 113318 मीट्रिक टन गेहूं की आवक.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 18, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 18 अप्रैल। रबी फसल खरीद अभियान 2024 के तहत जिला की विभिन्न मण्डियों में गेहूं की आवक दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अब तक जिला में स्थापित किए गए 12 खरीद केन्द्रों व मण्डियों में 113318 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है तथा विभिन्न सरकारी एजेंसियों द्वारा 107500 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। डीएफएससी द्वारा 17600 मीट्रिक टन गेहूं, हैफेड द्वारा 49562 मीट्रिक टन गेहूं, एचडब्ल्यूसी द्वारा 38134 मीट्रिक टन गेहूं, एफसीआई द्वारा 2204 का उठान किया जा चुका है। सरकार की ओर से इस सीजन के लिए गेंहू की खरीद निर्धारित मूल्य 2275 रूपये प्रति किवंटल पर की जा रही है।
डीएफएससी आदित्य कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिवस मंगलवार सांय इस कुल आवक में से अहर में 2289 मीट्रिक टन गेंहू, बबैल केन्द्र पर 1708 मीट्रिक टन, बाबरपुर खरीद केन्द्र पर 9958 मीट्रिक टन, बापौली खरीद केन्द्र पर 6326 मीट्रिक टन, छिछड़ाना केन्द्र पर 4316 मीट्रिक टन, इसराना खरीद केन्द्र पर 14547 मीट्रिक टन, मडलौडा खरीद केन्द्र पर 16819 मीट्रिक टन, नौल्था खरीद केन्द्र पर 816 मीट्रिक टन, पानीपत खरीद केन्द्र पर 15151 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। इसी प्रकार समालखा मण्डी में 39298 मीट्रिक टन गेंहू, सनौली में 1816 मीट्रिक टन, उरलाना में 274 मीट्रिक टन की आवक हुई है और सम्बंधित खरीद एजेंसियों द्वारा गेहूं की नियमित रूप से खरीददारी की गई है।
आदित्य कौशिक ने बताया कि गेहूूं की खरीद सुचारू रूप से करवाने के लिए सभी अनाज मण्डियों व खरीद केन्द्रों पर नोडल अधिकारियों की डयूटी लगाई गई है ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई कठिनाई न हो। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को मण्डियों से गेहूं के उठान के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

Comments