Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


कांग्रेस जब जब सत्ता में आई दलितों पर अत्याचार हुए: महीपाल ढांडा

By LALIT SHARMA , in Politics , at September 23, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 23 सितंबर, भारतीय जनता पार्टी के पानीपत ग्रामीण से प्रत्याशी महीपाल ढांडा ने आज गांव बिंझोल, सिवाह, रिसालू, उग्राखेड़ी, निंबरी, महाराणा,बरसत रोड़, भारती कालोनी, काबडी रोड़ आदि स्थानों पर चुनाव प्रचार करते हुए कहा इतिहास गवाह है कि कांग्रेस जब जब सत्ता में आई, तब तब दलितों और किसानों पर अत्याचार हुए। उन्होंने कहा कि 2010 में जब प्रदेश में हुड्डा सरकार थी तो मिर्चपुर गांव में 70 साल के वृद्ध एवम उसकी दिव्यांग बेटी को दबंगों ने जिंदा जला दिया और हुड्डा सरकार मूक दर्शक बनी देखती रही। हुड्डा सरकार ने दलितों को कोई सुरक्षा नहीं दी और परिणाम यह हुआ कि गांव से सभी दलितों ने पलायन कर दिया। ढांडा ने कहा कि हुड्डा सरकार में दलितों पर गोहाना में हुए अत्याचार को लोग भूले नहीं हैं।
ढांडा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि तीन कृषि कानूनों पर कांग्रेस ने किसानों को भ्रमित किया। भाजपा की सरकार ने प्रदेश में 24 फसलों को एम एस पी पर खरीदने का काम किया है, ऐसा करने वाला भारत वर्ष में एक मात्र राज्य है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों को किसान सम्मान निधि देकर उनका मान बढ़ाया है जबकि कांग्रेस ने मुआवजे के नाम पर दो दो रु के चेक देकर उन्हें अपमानित करने का कार्य किया था।
ढांडा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की पहचान विकास से होती है। उन्होंने कहा की मेरी सरकार ने कोई भी गांव ऐसा नहीं है जिसकी सड़के पक्की न करवाई हों। यहां तक कि हमारी सरकार ने तो खेतों में जाने वाले रास्तों को भी पक्का कर किसानों के मार्ग को सुगम किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आने से पहले गांव में जरूरी काम काज निपटाने के लिए 2 घंटे बिजली आती थी परंतु आप लोग गवाह हो कि हमारी सरकार ने बीस से 24 घंटे बिजली देने का काम किया है। आज मेरे प्रदेश का किसान, मजदूर, व्यापारी, विद्यार्थी सब खुश हूं। इसलिए ये सब मिलकर तीसरी बार हरियाणा में विकास का प्रतीक भाजपा की सरकार बनाने जा रहे हैं।
इस अवसर पर नरेंद्र बिंझौल ,राणा सिंह,राजपाल,अजमेर बिंझौल ,नीरज, रणदीप सरपंच,पवन कादियान, रविन्द्र प्रधान,अजय, नीटू,सुधीर शर्मा,विक्की मलिक, राजेश सरपंच,कलीराम,सुधीर सरपंच,राजू पहलवान,बिजेंद्र पूर्व सरपंच,कृष्ण आर्य,गुरदेव,बीरू पूर्व सरपंच,मनोज सरपंच, विक्की, प्रमोद तुर ,देवेंद्र मलिक, प्रवीण सरपंच,रामरतन पूर्व सरपंच आदि मौजूद रहे।

Comments