Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


प्रदेश महामंत्री डॉक्टर अर्चना गुप्ता ने ग्रामीण विधान सभा के गाँव निम्बरी मे बूथ क्रमांक 241पर सुनी मन की बात

By LALIT SHARMA , in Politics , at December 28, 2025 Tags: , , , , ,

राष्ट्र विकास के नव संकल्पों के साथ नव वर्ष मे प्रवेश करे -डा अर्चना गुप्ता।

एक दूसरे प्रदेश की भाषा सीख कर एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना क़ो मजबूत करें – गजेंद्र सलूजा

BOL PANIPAT : 28 दिसम्बर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प की भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है हमें उसे पूरा करने के लिए नव वर्ष 2026 में राष्ट्र विकास के नव संकल्पों के साथ प्रवेश करना है।ये शब्द प्रदेश भाजपा महामंत्री डॉ अर्चना गुप्ता ने ग्रामीण विधानसभा के गांव निम्बरी मे बूथ क्रमांक241 पर मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद उपस्थित लोगो क़ो सम्बोधित करते हुए कहे।
डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज की मन की बात के 129 वें एपिसोड मे ये आह्वान की युवा तकनीक, मेडिकल, खेल या कला सांस्कृतिक मे जिस भी क्षेत्र रूचि हो उसी मे अपनी योग्यता तथा सामर्थ्य अनुसार योगदान दे।
डा अर्चना गुप्ता नें आगे कहा की प्रधानमंत्री का आज के एपिसोड मे मणिपुर की पार्वती का ज़िक्र कर तथा कश्मीर मे बौद्ध समारकों का ज़िक्र कर देश की समृद्धि सांस्कृतिक विरासत का अहसास देशवासिओं क़ो करवाया है।
डा अर्चना नें कहा की मन की बात देश हर कोने होने वाले सकारतमक बदलवा से हमें अवगत कराता एवं प्रेरित करता है।
कार्यक्रम मे पहुंचने पर ग्राम सरपंच प्रमोद नें भाजपा प्रदेश महामंत्री डा अर्चना गुप्ता एवं भाजपा प्रान्त प्रमुख, भाजपा राष्ट्रीय सदस्य्ता अभियान प्रमुख गजेंद्र सलूजा का स्वागत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गुरुदेव कुमार नें की.
कार्यक्रम मे मौजूद लोगो क़ो सम्बोधित करते हुए गजेंद्र सलूजा नें कहा की आज के एपिसोड मे वाराणसी के तमिल संगमम का ज़िक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रयास पुरे भारत की एकता अखंडता क़ो मजबूत करने का प्रयास है.
गजेंद्र सलूजा नें कहा की एक दुसरे की भाषा सीखकर हम एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना क़ो मजबूत करें.

Comments