नेचुरोपैथी खुशहाल जीवन का मूल मंत्र: उपायुक्त सुशील सारवान
लघु सचिवालय सभागार में नेचुरोपैथी आरोग्य एवं परामर्श शिविर का आयोजन
BOL PANIPAT, 7 दिसंबर। जिला प्रशासन एवं श्री रामा कृष्णा चैरिटेबल ट्रस्ट, इंटरनेशनल नेचुरोपैथी व सूर्या फाउंडेशन एवं नेशनल इंस्टीट्यूट आफ नेचरोपैथी आयुष मंत्रालय द्वारा लघु सचिवालय के द्वितीय तल पर स्थित सभागार में पंचम प्राकृति चिकित्सा दिवस के उपलक्ष्य में नेचुरोपैथी आरोग्य एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बतौर मुख्यअतिथि उपायुक्त सुशील सारवान ने विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों व अधिकारियो को संबोधित करते हुए कहा कि नेचुरोपैथी को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ व खुशहाल बना सकते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए यह बहुत ही फायदेमंद है। अमेरिका, चीन व कई ऐसे विकसित देश है जिनमें नेचुरोपैथी का लाभ लिया जा रहा है। बड़े-बड़े देशों में नेचुरोपैथी को अपनाया जा रहा है। संस्था के प्रधान राकेश भयाना ने उपायुक्त को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया
उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि आयुर्वेद की पद्धति इतनी प्रबल है कि इसको अपनाने से बीमार होने की नौबत ही नहीं आती। केंद्र सरकार ने आयुष विभाग व जल संशोधन विभाग का निर्माण करके बहुत कुछ नया दिया है। जिसका लाभ देश के लोगों को परोक्ष रूप से पहुंच रहा है।
कार्यक्रम में योगाचार्य संजय शर्मा ने स्वस्थ होने की टिप्स बताएं। उन्होंने इस मौके पर योगा के बारे में सिखाया व लाफटर शैली के टिप्स बताये। कार्यक्रम में डॉ. संजय शर्मा ने रोग मुक्त भारत, घर-घर में नेचुरोपैथी को पहुंचाना है पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नेचरोपैथी को अपना कर हाइपरटेंशन,डायबिटीज को खत्म किया जा सकता है। डॉक्टर पूनम ने कहा कि नेचरोपैथी से जीवन शैली में बदलाव आता है। रोग दूर होते हैं। हमारा शरीर पांच पांच तत्वों से बना है हमें इन पांच तत्तवों को अपनाना चाहिये। उन्होंने नियमित रूप से खाने को चबाकर खाने की विधि व खाने में किन चिजों का इस्तेमाल किया जाए पर जोर दिया।
कार्यक्रम में डॉ.राजेश ने संस्था के बारे में बताया व प्राकृतिक चिकित्सा प्रणाली पर भी बात रखी। उन्होंने बताया कि पानी की पीने से क्या फायदे हो सकते हैं वेजिटेबल सूप हमें किस तरह से प्रकृति के साथ जोड़ता है। वेट कम करने के तरीके ग्रीन वेजिटेबल के सेवन के क्या लाभ हैं और तनाव को योगा के माध्यम से किस प्रकार दूर किया जा सकता है पर प्रकाश डाला। उन्होंने आम व्यक्ति को नेचरोपैथी अपनाने की बात भी कही।
कार्यक्रम में संस्था के प्रधान राकेश भ्याना व प्राजैक्ट मैनेजर प्रवीन ने संस्था के द्वारा लगाये जा रहे शिविरों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने एक-एक करके नेचरोपैथी के लाभ बताये। कार्यक्रम में उपायुक्त सुशील सारवान के अलावा एसडीएम वीरेंद्र ढुल, सीटीएम राजेश सोनी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित थे। इस मौके पर मास्टर एथलेटिकस में पदक विजेता विजय को उपायुक्त ने शुभकामनाएं दी व सम्मानित किया। इस मौके पर एडीसी वीना हुड्ïडा व डीडीपीओ सुमित चौधरी भी उपस्थित रहे।

Comments