Saturday, June 20, 2026
Newspaper and Magzine


एनसीसी कैडेट तन्नू का चयन रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में हुआ

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at June 20, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.पी.जी. महाविद्यालय पानीपत के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि महाविद्यालय की छात्रा एवं एनसीसी कैडेट तन्नू का चयन रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में हुआ है। चयन के उपरांत उन्हें प्रशिक्षण के लिए गोरखपुर भेजा जा रहा है। तन्नू 28 जून को गोरखपुर स्थित प्रशिक्षण केंद्र के लिए रवाना होंगे।

कैडेट तन्नू  ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण के बल पर यह उपलब्धि प्राप्त की है। उनकी सफलता से महाविद्यालय, परिवार में हर्ष का वातावरण है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सतवीर सिंह ने कहा कि तन्नू की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। तन्नू को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर रेलवे सुरक्षा बल में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करेंगी। जिससे महाविद्यालय का नाम भी रोशन होगा।

एनसीसी इंचार्ज लेफ्टिनेंट डॉ. नरवीर ने कहा कि “रेलवे सुरक्षा बल में चयन देश सेवा का एक महत्वपूर्ण अवसर है। तन्नू ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता अन्य युवाओं को भी प्रेरित करेगी कि वे अपने सपनों को साकार करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ प्रयास करें।”

Comments


Leave a Reply