Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान संकाय एवं आंतरिक मूल्यांकन गुणवत्ता परिषद के संयुक्त तत्वाधान में विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए डॉ. ऐ.पी.जे अब्दुल कलाम पर ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित किया गया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 28, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आज आई.बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत में | जिसमे उनकी एक डाक्यूमेंट्री  दिखाई गई  जिसमें उनकी जीवनी को बखूबी दर्शाया गया | इस कार्यक्रम में विज्ञान के सभी प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया | कार्यक्रम की शुरुआत प्रो. अश्वनी गुप्ता ने की, उन्होंने बताया कि इस बार विज्ञान दिवस का Theme “Integrated Approach in Science & Technology for Sustainable Future” है |

 इस कार्यक्रम में लगभग 50 विद्यार्थियों व प्राध्यापकों ने भाग लिया | कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से छात्रों को प्रोत्साहन मिलता है और उनका चहुँमुखी विकास होता है | डॉ. अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों को विज्ञान का  महत्व बताते हुए प्रो. सी.वी. रमन जी के जीवन से परिश्रम और लगन का आचरण ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया | 

आई.क्यू. ए. सी . समन्वयक डॉ. मोहम्मद इशाक ने बताया यह 36वाँ वार्षिक विज्ञान दिवस है व राष्ट्रीय विज्ञान दिवस डॉ. सी.वी. रमन की याद में मनाया जाता है इसी दिन 1930 में उनके रमन effect के आविष्कार पर उन्हें नोबेल पुरस्कार मिला था | इस चर्चा के आयोजन में प्रो. रंजना शर्मा, डॉ. निधान  सिंह, डॉ. अर्पणा गर्ग, प्रो. सोनिया, प्रो. पवन, डॉ. विक्रम कुमार, प्रो. कनक, प्रो. इरा गर्ग, प्रो. सिमरन,  प्रो. अंजलि गुप्ता एवं प्रो. विनय भारती ने अहम भूमिका निभाई |

Comments