Tuesday, August 4, 2026
Newspaper and Magzine


पारदर्शिता और संतुलन के साथ तय होंगे नए कलेक्टर रेट: उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 19, 2026 Tags: , , , , ,

-पारदर्शिता और संतुलन हमारी प्राथमिकता

-कलेक्टर रेट निर्धारण पर मंथन, संतुलन बनाए रखने के निर्देश

-सभी एसडीएम को अपने स्तर पर रेट आकलन करने के निर्देश

अधिकारियों ने दिए सुझाव

BOL PANIPAT , 19 मार्च। जिला सचिवालय सभागार में गुरुवार को उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया की अध्यक्षता में कलेक्टर रेट के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर रेट के निर्धारण को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया।

    उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कलेक्टर रेट तय करते समय संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है, ताकि आम जनता और प्रशासन दोनों के हितों का ध्यान रखा जा सके। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने स्तर पर क्षेत्र की वास्तविक स्थिति का आंकलन करें और उसी के आधार पर रेट निर्धारित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।

    उपायुक्त डॉ.दहिया ने कहा कि कलेक्टर रेट का निर्धारण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ किया जाना चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की असंतुलन की स्थिति उत्पन्न न हो। उपायुक्त डॉ. दहिया ने अधिकारियों से कहा कि वे स्थानीय परिस्थितियों, बाजार दरों और विकास की स्थिति को ध्यान में रखते हुए उचित रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रशासन का उद्देश्य आम नागरिकों को राहत प्रदान करना और  संतुलित व्यवस्था सुनिश्चित करना है। डॉ दहिया ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रस्ताव समय पर प्रस्तुत किए जाएं, ताकि जल्द ही नए कलेक्टर रेट लागू किए जा सकें।

    उपायुक्त डॉ दहिया ने कहा कि कलेक्टर रेट तय करते समय ध्यान रखें पारदर्शिता और संतुलन हमारी प्राथमिकता है। सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों का गहन आकलन करें, ताकि आम जनता के हितों की रक्षा करते हुए एक संतुलित और न्यायसंगत व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

इस मौके पर एसडीएम मनदीप कुमार, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप नैन, डीआरओ कंलब लाकड़ा, डीएसपी सतीश वत्स डीडीपीओ राजेश शर्मा, तहसीलदार वीरेंद्र गिल, तहसीलदार सौरभ शर्मा, कैलाश, नरेंद्र दलाल आदि मौजूद रहे।

Comments