सुजान सिंह यादव (आईएएस) को नगरपालिका चुनाव हेतु सामान्य पर्यवेक्षक लगाया गया
BOL PANIPAT , 6 जून। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुजान सिंह यादव (आईएएस) को नगरपालिका चुनाव हेतु सामान्य पर्यवेक्षक लगाया गया है। सोमवार को उन्होंने रिर्टनिंग अधिकारी व एसडीएम समालखा अश्वनी मलिक के साथ चुनाव सम्बंधित डयूटी को लेकर एसडीएम कार्यालय का दौरा किया और उनके साथ विचार-विमर्श किया।
रिर्टनिंग अधिकारी अश्वनी मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि सामान्य पर्यवेक्षक सुजान सिंह यादव का दूरभाष नम्बर 9671840000 है, जिस पर कोई भी उम्मीदवार या आमजन चुनाव आचार संहिता व अन्य चुनाव से सम्बंधित किसी भी तरह की शिकायत या सुझाव के लिए सम्पर्क कर सकता है।

Comments