विद्यार्थियों के लिए सर्टिफिकेट कोर्स इन फ्रेंच लैंग्वेज का समापन समारोह आयोजित किया गया
BOL PANIPAT : जी.टी रोड स्थित आई.बी. पीजी कॉलेज में टैगोर सोसाइटी, अंग्रेजी विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए सर्टिफिकेट कोर्स इन फ्रेंच लैंग्वेज का समापन समारोह आयोजित किया गया | कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग, विभागाध्यक्षा डॉ. नीलम, डॉ निधि मल्होत्रा, डॉ. स्वाति पुनिया, डॉ. नेहा पूनिया, डॉ. मधु शर्मा, डॉ. विनय वाधवा के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया | मंच का संचालन प्रो. रेखा शर्मा के द्वारा किया गया |
प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए फ्रेंच भाषा की उपयोगिता के बारे में बताया | उन्होंने बताया कि फ्रेंच भाषा आज के समय में दुनिया भर में बोले जाने वाली एक बड़ी भाषा बन चुकी है और उन्होंने विभागाध्यक्षा एवं विभाग के सभी सदस्यों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी |
अंग्रेजी विभागाध्यक्षा डॉ.नीलम दहिया ने बताया कि विभाग द्वारा समय-समय पर बच्चों की स्किल का विकास करने हेतु अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन करवाया जाता है जिसमें विभिन्न सेमिनार, कॉन्फ्रेंस, वर्कशॉप और सर्टिफिकेट कोर्स शामिल होते हैं | उन्होंने बड़े रोचक तरीके से फ्रेंच भाषा की उपयोगिता के बारे में भी बताया |
कुछ विद्यार्थियों ने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया जिसमें प्रीति ने कहा कि मैंने मेरे कॉलेज से कई सारे सर्टिफिकेट कोर्स किए हैं लेकिन इस सर्टिफिकेट कोर्स का एक्सपीरियंस मेरे लिए बहुत ही अच्छा रहा है | इस लैंग्वेज की बदौलत मैं वर्ल्ड से कनेक्ट करने का कॉन्फिडेंस प्राप्त कर पाई जिससे हमारे लिए विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार प्राप्ति के अवसर बढ़ गये हैं |
प्रिया ने कहा कि मैंने इससे पहले कभी यह उम्मीद नहीं की थी कि मैं अपनी लाइफ में फ्रेंच जैसी लैंग्वेज भी सीख पाऊंगी लेकिन हमारे कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अजय कुमार की बदौलत मैं यह सर्टिफिकेट कोर्स कर पाई और मुझे यह सर्टिफिकेट कोर्स करके काफी कुछ सीखने को मिला |
विनय और शिवानी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के लैंग्वेज सर्टिफिकेट कोर्स हमारी पर्सनालिटी और कॉन्फिडेंस को बढ़ाने में हमारी हेल्प करते हैं | इस तरह के सर्टिफिकेट कोर्स हमारे कॉलेज में होते रहते हैं | इसके लिए हम अपने कॉलेज के प्रिंसिपल सर और सभी टीचर्स जो हमें इस तरह के कोर्स प्रोवाइड करवाते हैं उनका तह दिल से धन्यवाद करते हैं |
इस कार्यक्रम के दौरान अंग्रेजी विभाग से डॉ. नीलम, डॉ. स्वाति, डॉ. निधि मल्होत्रा, डॉ. नेहा पूनिया, डॉ. मधु शर्मा, डॉ विनय वाधवा, प्रो. सोनल डोगरा, प्रो. रेखा शर्मा, प्रो. प्रिया बरेजा, प्रो. मंजली, प्रो. मंजू नरवाल, प्रो. मंजू चंद और प्रो. मीना आदि मौजूद रहे |

Comments