Monday, August 3, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य महाविद्यालय में वैदिक रीति-रिवाज और मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुआ नया सत्र 2026-27

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 3, 2026 Tags: , , , ,

–    हवन कुंड की आहुतियों के साथ विद्यार्थियों ने लिया उज्ज्वल भविष्य और सफलता का संकल्प

पानीपत- सोमवार 3 अगस्त 2026, सोमवार को आर्य पीजी कॉलेज में नए सत्र 2026-27 की शुरूआत मन्त्रोचारण के साथ हुई। इस अवसर पर महाविद्यालय की यज्ञशाला में हवन  का आयोजन  किया गया।  आर्य कॉलेज प्रंबधक समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र शिंगला, उपाध्यक्ष विरेंद्र शिंगला, प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता व प्राध्यापकों के साथ-साथ  विद्याथिर्यों ने भी  हवन में  आहुति डालकर सभी के लिए मंगलकामना करते हुए नए शैक्षणिक सत्र की शुरूआत की।

आर्य कॉलेज प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र शिंगला ने पूरे आर्य कॉलेज परिवार को नए सत्र की शुरूआत पर बधाई दी व सभी के लिए मंगलकामना करते हुए अपना शुभकामनाएं प्रेषित की। और कहा कि इय मंगलमय अवसर पर सभी को यह प्रण अवश्य लेना चाहिए कि अपनी  पढाई व प्रतिदिन की दिनचर्या के कार्यों के साथ-साथ कुछ समय समाज सेवा के लिए भी अवश्य निकालना चाहिए।

प्रबंधक समिति के उपाध्यक्ष विरेंद्र शिंगला ने अपने शुभ संदेश में नये आए विद्यार्थियों को नए सत्र के लिए शुभकामनाएं दी, साथ ही उन्होंने कहा कि आर्य कॉलेज में विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी दिए जाते हैं ताकि ये विद्यार्थी आगे चलकर समाज में अच्छे इंसान बनने के साथ-साथ जागरूक समाज का भी निर्माण कर सके।

प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों व प्राध्यपकों को नए सत्र 2026-27 की शुभकामनाएं दी और उन्होंने कहा कि ये सत्र आप सभी के जीवन में बहुत सी नई खुशियाँ लेकर आए। उन्होंने कहा कि इस नये सत्र में नए आए विद्यार्थियों के साथ-साथ द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को भी नये संकल्प लेने होंगे और खुद के अंदर जो कमीयां हैं उन्हें दूर करना होगा, व हर समय कुछ नया सीखने का प्रयास भी करते रहना होगा। डॉ. गुप्ता ने सभी प्राध्यापकों को संबाधित करते हुए कहा कि आज का समय एआई का है, हमें नई तकनिकों को सीखते हुए विद्यार्थियों को भी इससे अवगत करवाना होगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपनी पढाई के साथ-साथ समासायिक विषयों से संबधित पुस्तकें भी अवश्य पढें और साथ ही कुछ समय खेलों, सांस्कृतिक गतिविधियों और अपने अंदर की प्रतिभा को ओर ज्यादा निखारने के लिए भी जरूर निकालें। अंत में उन्होंने बताया कि नए सत्र 2026-27 में जब से पूरे हरियाणा में प्रथम वर्ष की दाखिला प्रक्रिया शुरू हुई है और अब प्रथम मेरिट सूची आने तक हरियाणा के सभी एडिडे कॉलेजों में सबसे ज्यादा दाखिले विद्यार्थियों ने आर्य कॉलेज में लिए हैं, जो हमारे लिए गर्व का विषय विषय है। इस अवसर पर कॉलेज की उपाचार्या डॉ. अनुराधा सिंह, मधु गाबा, डॉ. गीतांजलि  डॉ. सोनिया सोनी,  आस्था गुप्ता, प्रो. उमेद सिंह, डॉ. मनीषा  समेत कॉलेज के  सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।  

Comments


Leave a Reply