एस.डी .कॉलेज के एनएनएस स्वयंसेवकों ने दिया प्लास्टिक मुक्त हरियाणा का संदेश
BOL PANIPAT : एस.डी. पी.जी. कॉलेज एन.एस.एस. यूनिट द्वारा द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 30 स्वयंसेवकों ने भाग लिया तथा नशा मुक्ति अभियान, ड्रग एब्यूज ,पर्यावरण सुरक्षा ,प्लास्टिक मुक्त हरियाणा जैसे विषयों पर पोस्टर बनाए।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मोहित ,द्वितीय स्थान काजल तथा तृतीय स्थान अन्नु ने प्राप्त किया । एनएसएस उच्च अधिकारियों तथा उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा के निर्देशानुसार सर्वश्रेष्ठ तीन पोस्टर्स की मूल प्रति को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में भेजा गया ताकि विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय ,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले स्वयंसेवकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार सम्मान समारोह में नकद पुरस्कार राशि, प्रशस्ति पत्र तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया जा सके। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर वाले प्रतिभागी को 2100, द्वितीय को 1500, तथा तृतीय को 1100 की राशि तथा राज्य स्तरीय कंपटीशन में क्रमशः प्रथम ,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 5100,3100 और ₹2100 की राशि प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने सभी स्वयं सेवकों को नशे की बुराई को जड़ से मिटाकर एक सशक्त व उन्नत समाज के निर्माण करने का संदेश दिया तथा किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहकर एक स्वस्थ व सफल जीवन जीने की राह दिखाई। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ.राकेश गर्ग ने छात्र- छात्राओं को प्लास्टिक का इस्तेमाल घटाकर पर्यावरण रक्षा के लिए प्रेरित किया तथा डॉ.संतोष कुमारी ने अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।आज की प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ राकेश गर्ग, डॉ संतोष कुमारी तथा प्राध्यापिका इंदु पुनिया ने निभाई।

Comments