आई.बी. (पीजी) कॉलेज, पानीपत में आज हिन्दी विभाग मे डा. गुरनाम सिंह को विभागाध्यक्ष के पद पर आसीन किया गया।
BOL PANIPAT : आई.बी. (पीजी) कॉलेज, पानीपत में आज हिन्दी विभाग मे डा. गुरनाम सिंह को प्रबंधन समिति के महासचिव लक्ष्मी नारायण मिगलानी, प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह, डॉ. किरण मदान, डॉ. सुनीता, डॉ. जोगेश, डॉ. शर्मिला, डॉ. प्रवीन कुमार द्वारा विभागाध्यक्ष के पद पर आसीन किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं।
प्रबंधन समिति के महासचिव लक्ष्मी नारायण मिगलानी ने कहा कि डॉ. गुरनाम सिंह को विभागाध्यक्ष का दायित्व सौंपना महाविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्हें विश्वास है कि डॉ. गुरनाम सिंह अपनी योग्यता, अनुभव एवं कार्यनिष्ठा से इस दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेगे और महाविद्यालय की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
विभागाध्यक्ष डॉ. गुरनाम सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपने पद की गरिमा एवं जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करेगे। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने उनके नए दायित्व के सफल निर्वहन की कामना की तथा महाविद्यालय के शैक्षणिक विकास में उनके योगदान की अपेक्षा व्यक्त की।

Comments