Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


डेंगू-मलेरिया का नहीं कोई केस. आगे भी रहे जागरूक- एडीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE HEALTH , at July 26, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT ,26 जुलाई। जिला में इस सीजन में डेंगू-मलेरिया का कोई केस पॉजीटिव नहीं मिला है। यह अच्छी बात है, भविष्य में भी लोगों को इसी प्रकार जागरूक रहना होगा। मच्छरों का लार्वा न पनपे, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को सभी उपाय करने होंगे।
एडीसी वीना हुड्डा ने लघु सचिवालय में जिला स्तरीय मलेरिया कमेटी की बैठक लेते हुए ये बातें कही। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग व अन्य सबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जल व मच्छर जनित रोगों से जिला वासियों को बचाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजारों तथा अन्य सार्वजनिक जगहों पर पोस्टर व बैनर लगाकर लोगों को जागरूक किया जाए। इस मौके पर सीटीएम राजेश सोनी, सीएमओ डॉ.जयंत आहूजा,उप सिविल सर्जन डॉ.सुनील संदुजा,डॉ. रिंकू सांगवान, एचएसवीपी विभाग के कार्यकारी अभियंता जगमाल सिंह व लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता जतिन खुराना सहित अन्य सबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें

Comments