Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


कोई शिकायत बिना निस्तारण के नहीं रहेगी: निगम संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 17, 2025 Tags: , , , ,

-जनता समाधान शिविर में 62 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश

-पुलिस पर जनता का भरोसा बनाए रखना प्राथमिकता: डीएसपी राजबीर

-जनता समाधान शिविर बना आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का माध्यम

BOL PANIPAT , 17 नवंबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह के निर्देशानुसार प्रदेशभर में हर सोमवार और गुरुवार को लगने वाले जनता समाधान शिविर में लोगों की परेशानियों का त्वरित समाधान हो रहा है। सोमवार को जिला सचिवालय सभागार में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। कुल 62 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से कई पर तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी गई।

शिविर की अध्यक्षता कर रहे निगम संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय ने कहा कि जनता समाधान शिविर उन लोगों के लिए किसी जीवनरेखा से कम नहीं हैं जो लंबे समय से दफ्तरों के चक्कर लगाते-लगाते परेशान हो चुके हैं। उन्होंने कहा, हमारी प्राथमिकता शिकायतकर्ता को तुरंत राहत देना है। आज प्राप्त सभी शिकायतों पर संबंधित विभागों को तत्काल निर्देश जारी किए गए हैं। कोई भी शिकायत बिना निस्तारण के नहीं छोड़ी जाएगी।

डीएसपी राजबीर ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता और संवेदनशीलता से लेते हुए तय समय में निपटाया जाए। उन्होंने कहा, शिकायत सुनना ही उद्देश्य नहीं, समाधान सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है। पुलिस से जुड़ी शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाएं, क्योंकि जनता का भरोसा बनाए रखना हमारा कर्तव्य है।

प्रार्थी कमल वासी खैर बाजार ने आईसीआईसीआई बैंक में लोन आवेदन में सहयोग की मांग की। प्रार्थी कौशल अली ने हाली कॉलोनी, वार्ड-14 में दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने की अपील की। प्रार्थी आशा ने राशन कार्ड शुरू करवाने का अनुरोध किया।

प्रार्थी यशपाल ने शहर में चल रही अवैध भ_ियों पर रोक लगाने की मांग की। शिविर में डीएचओ शार्दुल शंकर, डिप्टी सीएमओ दिव्या साहनी, डॉ. प्रज्ञा ईएसआई, सहायक कार्यकारी अभियंता सुधीर, पुलिस कंप्लेंट अधिकारी महेश त्यागी, रमेश, जोगिंदर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments