धान की सीधी बिजाई मशीन पर मिलेगा 40,000/- रुपये का अनुदान।
विभाग के पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटएग्रीहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन पर 30 अप्रैल तक करना होगा आवेदन
BOL PANIPAT , 25 अप्रैल। प्रदेश में धान की सीधी बिजाई को बढावा देने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के माध्यम से चालीस हजार रुपये प्रति धान की सीधी बिजाई मशीन पर अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए किसान को विभाग के पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटएग्रीहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन पर 30 अप्रैल 2023 तक आनलाईन आवेदन करना होगा ।
यह जानकारी देते हुए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, पानीपत के उपनिदेशक डॉ. वजीर सिंह ने बताया कि मुख्यालय से इस वर्ष जिला पानीपत को 30 डी0 एस0 आर0 मशीन का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। उन्होने बताया कि धान की रोपाई की जगह धान की सीधी बिजाई तकनीक अपनाने से कम खर्च में किसान की आमदनी बढती है। साथ ही जमीन की उर्वरक उपयोग दक्षता बढती है। एवं 15 से 20 प्रतिशत तक पानी की बचत होती है।

Comments