बजट में कोई नया कर नहीं लगा : कैप्टनअभिमन्यु
– बजट सर्व स्पर्शी,सर्व हितकारी, सर्वग्राही: कैप्टन अभिमन्यु
BOL PANIPAT : ये बजट समाज के सभी वर्गो के कल्याण के उद्देश्य की पूर्ति करता है। सभी वर्गो के लिए सौगात लेकर आया है । यह शब्द कैप्टन अभिमन्यु पूर्व मंत्री हरियाणा सरकार ने आई बी कॉलेज के सभागार में बजट पर चर्चा कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए कहे। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन की पात्रता की आय 3 लाख तक बढ़ाई गई साथ ही पेंशन 2750 रुपए तक बढ़ाई गई। उन्होंने कहा कि बस यात्रा में वरिष्ठ नागरिक की यात्रा में छूट प्राप्त करने की आयु सीमा 65 से घटाकर 60 वर्ष की गयी है। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि पहलवान व खिलाड़ी जिनको खेल छोड़ने के बाद कुछ शारीरिक दिक्कतें आती हैं बजट में मास्टर चंदगीराम पहलवान के नाम से योजना लेकर आए है। उन्होंने कहा जो कलाकार कुछ समय बाद अपनी विधा को निभाने में असमर्थ हो जाते हैं उनके लिए दादा लखमी चंद के नाम से योजना बजट में लायी गयी है। उन्होंने कहा कि पत्रकार बंधुओं के लिए कैशलेस मेडिकल सुविधा का ऐलान भी किया गया है।
कप्तान अभिमन्यु ने आगे कहा कि नव निर्माण देश-प्रदेश की तरक्की का द्योतक होता है उसके लिए 58 हजार करोड़ की महती राशि रखी गई है। उन्होंने कहा कि बजट में कोई नया कर नही लगा कर बड़ी राहत बजट में दी गई है।चिरायु योजना को एक क्रांतिकारी कदम बताया।उन्होंने कहा की हमे जनता को बजट के सभी पहलुओं से अवगत कराना चाहिए। कार्यक्रम
के आरम्भ में भारत माता , डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा पुष्प अर्पित किए गए। दीप प्रज्वलित किया गया। इस अवसर पर भारत माता की जय के नारों से गुंजायमान हो रहा था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना ने कहा कि पानीपत जिले में सह व्यापार केंद्र खोलना बड़ी घोषणा है। प्रदेश बनने वाले सात बहु विशेषज्ञ पशु अस्पताल बनाई जाएंगे। पानीपत जिले में भी एक बहु विशेषज्ञ पशु अस्पताल बनेगा । छोटे व्यापारियों की क्षतिपूर्ति हेतु मुख्यमंत्री क्षतिपूर्ति योजना लागू की गयी है। डा अर्चना ने कहा कि महिलाओं विकास के लिए के लिए 2047 करोड़ का प्रावधान सराहनीय कदम है।उन्होंने विश्वास दिलाया कि जिले के कार्यकर्ता पूरी लगन से लोगों की बजट के बारे जागृत करेंगे।
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक महिपाल ढांडा ने कहा कि बजट किसानी व किसानों का कल्याण करने वाला है। पच्चीस हजार एकड़ जमीन जलभराव से मुक्त करना, 3 उत्कृष्ट केंद्र खोलने की घोषणा, बाजरे के प्रबंधन,ब्रांडिंग,करने के लिए 27 करोड़ का प्रावधान है। महिपाल ढांडा ने कहा कि कृषि गतिविधियों के लिए 7342 करोड़ का प्रावधान है। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला परिषद चेयरमैन ज्योति शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष गजेन्द्र सलूजा तथा जिला मीडिया ईश कुमार राणा मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Comments