युवाओं में बढ़ रहा है व्यक्तित्व विकास का महत्व- डॉ. गुप्ता
-आर्य कॉलेज कॉलेज की महिला प्रकोष्ठ इकाई ने ‘व्यक्तित्व विकास’ पर किया विस्तार व्याख्यान का आयोजन
BOL PANIPAT – गुरुवार 29 अगस्त 2025, वीरवार को आर्य पी.जी. कॉलेज की महिला प्रकोष्ठ इकाई ने विद्यार्थियों के लिए व्यक्तित्व विकास पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया जिसमें महाविद्यालय के लगभग ढाई सौ विद्यार्थियों ने भाग लिया।विस्तार व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रूप में द व्हाइट लिली ट्रेनिंग सर्विसेज’ की जीवन कौशल और सॉफ्ट स्किल्स प्रशिक्षक मीनाक्षी गुप्ता ने शिरकत की।
कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर जगदीश गुप्ता व है कॉलेज की महिला प्रकोष्ठ इकाई की समन्वयक डॉक्टर मीनल तालस तला ने मुख्य वक्ता खा कॉलेज प्रांगण में पहुँचने पर पुष्पगुच्छ दे कर स्वागत किया।
विस्तार व्याख्यान की वक्ता रही मीनाक्षी गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युवा समझ गया है कि नौकरी के साक्षात्कार में या प्रोफेशनल जीवन में टेक्निकल के साथ-साथ आत्मविश्वास और प्रभावी संचार ही उन्हें भीड़ में अलग पहचान दिलाता है। आज के युवा ज्यादातर सॉफ्ट स्किल सीखना चाहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि विशेषज्ञों का मानना है कि एक अच्छा व्यक्तित्व ही आज के प्रतियोगिता के दौर में सफलता की कुंजी है।
प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने अपने संबोधन में बताया कि देशभर में युवाओं के बीच अब केवल शैक्षणिक योग्यता ही नहीं, बल्कि समग्र व्यक्तित्व विकास व्यक्तित्व विकास को लेकर भी जागरूकता तेजी से बढ़ रही है। कॉर्पोरेट जगत की मांग और सामाजिक दबाव के चलते अब युवा केवल डिग्री तक ही सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि वे अपने अंदर छुपी क्षमताओं को निखारने पर जोर दे रहे हैं।
महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. मीनल तालस ने कहा ऐसा लगता है कि आत्म-सुधार और निजी विकास की यह लहर आने वाले समय में और तेज होगी, जो एक सकारात्मक और विश्वास युवा पीढ़ी के निर्माण में मददगार साबित होगी।
इस अवसर पर प्राध्यापिका नेहा व ख़ुशबू समेत अन्य स्टाफ़ सदस्य मौजूद रहे।

Comments