बाल पुरस्कार के लिए नामांकन 15 सितंबर तक
BOL PANIPAT , 13 सितंबर। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए नामांकन 15 सितम्बर तक की जा सकेगी। पुरस्कारों का वितरण 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस पर किया जायेगा।
उपायुक्त ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, बच्चों में ऊर्जा, दृढ़ संकल्प, क्षमता, जोश और उत्साह का पर्व मनाने के लिए हर साल प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार का आयोजन करता है।

Comments