अधिकारियों व कर्मचारियों को किया गया पुरस्कृत.
BOL PANIPAT , 25 दिसम्बर। सुशासन दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बुरा, गर्वमेंट स्कूल महराना की मुख्यअध्यापिका नीता रानी, ब्लॉक एजुकेशन अधिकारी बापौली कृष्णा खत्री, ब्लॉक एजुकेशन अधिकारी इसराना डॉ. सुनिता कादियान, आईबी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।इसी प्रकार डीसीडब्ल्यूओ रितु रानी, मैम्बर चाईल्ड वेलफेयर कमेटी डॉ. मुकेश कुमार को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। जिला निर्वाचन विभाग के डाटा एंट्री ऑपरेटर महेन्द्र सिंह को तृतीय प्ररस्कार प्रदान किया गया।राजकीय आईटीआई के प्राचार्य डॉ. कृष्ण कुमार, क्लर्क ललित कुमार, राहुल, कृष्ण कुमार, सब्जेक्ट मेटर स्पेशलिस्ट डीडीए अरविन्द कुमार, सीआईए-1 से हैड कांस्टेबल संदीप, कांस्टेबल युगल, कांस्टेबल गोपाल, कांस्टेबल अनिल, सीआईए-2 से हैड कांस्टेबल रवि, ईएचसी प्रमजीत, एएसआई सुनिल, सीआईए-3 से हैड कांस्टेबल भरत, कांस्टेबल प्रवीन, कलर्क मुस्तकीम, लिगल ऑफिसर राजेश कुमार, बीडीपीओ शक्ति सिंह, क्लर्क रविन्द्र कुमार, प्रवीन, गुरजयंत, सेवादार सचिन रंगा, क्रिड से सक्षम भाटिया, एचएसआरएलएम मुलतजिर आलम, एम.ए. ब्रांच से बिजेन्द्र कुमार को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Comments