Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर दें अधिकारी: अमित कुमार अग्रवाल.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 19, 2025 Tags: , , , , , ,

-जनता समाधान शिविरों में देरी के लिए अधिकारी होंगे जिम्मेदार

BOL PANIPAT ,19 सितंबर। हरियाणा सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव अमित कुमार अग्रवाल (आईएएस) ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के उपायुक्तों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने जनता समाधान शिविरों में आ रही शिकायतों की स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि निस्तारण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का तत्काल समाधान करना है और अगर इसमें देरी होती है तो अधिकारी स्वयं इसके लिए जिम्मेदार होंगे।

  नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी ने कांफ्रेंस के बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर विभाग अनुसार दर्ज शिकायतों की समीक्षा की और निर्देश दिए कि अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें।

    इस मौके पर जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. किरण सिंह, एसडीएम पानीपत मनदीप सिंह, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप नैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनता की शिकायतों का समयबद्ध निपटारा कर प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाना रहा।

Comments