Wednesday, May 13, 2026
Newspaper and Magzine


प्रधान मंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का अधिक से अधिक लाभ लें आमजन: एडीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 6, 2025 Tags: , , , ,

– इच्छुक नागरिक एचटीटीपीएस//टीएमएसयूआरवाईएजीएचएआरडॉट जीवोवीडॉटइन पोर्टल पर योजना बारे करें जानकारी प्राप्त और  योजना का लाभ लेने के लिए एचटीटीपीएस//एमएनआरईडॉटजीवोवीडॉटइन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करें

– ग्राम पंचायतों और सरपंचो के द्वारा ग्राम वासियों को किया जाएगा जागरूक

BOL PANIPAT , 6 जून। अतिरिक्त उपायुक्त डाक्टर पंकज यादव ने बताया कि प्रधान मंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के विषय के बारे में बताया कि यह योजना देशवासियों को स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने की सुविधा प्रदान की जा रही है, जिससे उन्हें मुफ्त बिजली प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक नागरिक एचटीटीपीएस//टीएमएसयूआरवाईएजीएचएआरडॉट जीवोवीडॉटइन पोर्टल पर जाकर इस योजना संबंधित आवश्यक जानकारियां ले सकता है और एचटीटीपीएस//एमएनआरईडॉटजीवोवीडॉटइन पोर्टल पर जाकर इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की ओर से सब्सिडी एवं तकनीकी सहायता भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने योजना के मुख्य बिंदुओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से मुफ्त बिजली और आर्थिक बचत होगी। इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्राप्त होगी, जिससे प्रति वर्ष लगभग 15,000-18,000 रुपये की बचत होगी। साथ ही, अतिरिक्त बिजली को बिजली वितरण कंपनियों (डीआईएससीओएमएस) को बेचकर परिवार आय भी अर्जित कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा भी सब्सिडी दी जाएगी। सरकार सोलर पैनल स्थापना के लिए सब्सिडी प्रदान करती है। 1 किलोवाट सिस्टम के लिए 30,000 रुपये, 2 किलोवाट के लिए 60,000 रुपये और 3 किलोवाट या अधिक के लिए 78,000 रुपये तक की सब्सिडी उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त, सस्ते ब्याज दरों पर बैंक ऋण की सुविधा भी दी जा रही है। योजना सौर ऊर्जा को बढ़ावा देकर कार्बन उत्सर्जन को कम करने में योगदान देगी। सोलर पैनल की आपूर्ति, स्थापना और रखरखाव से संबंधित कार्यों के माध्यम से लाखों युवाओं और छोटे उद्यमियों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। एडीसी ने बताया कि जिला पानीपत में सरकार की इस महत्कांक्षी योजना के लिए लोगों में रूझान बढा है तथा इस योजना को आम जनता तक ले जाने के लिए लोगो को जागरूक किया जा रहा है।

Comments