अधिकारी कार्यालयों में साफ सफाई का रखे विशेष ध्यान और जन समस्याओं का तत्परता से करें समाधान: उपायुक्त डॉ.विरेन्द्र कुमार दहिया
-शिविर में आने वाली समस्याओं को लेकर अधिकारी किसी भी तरह का ना ले तनाव
-शिविर में पहुंची विभिन्न विभागों से जुड़ी 49 समस्याएं, उपायुक्त ने समाधान के निर्देश दिए
-समाधान शिविर में क्रीड व पुलिस से जुड़ी समस्याएं पहुंची
BOL PANIPAT , 12 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह द्वारा जनता के हित में किए जा रहे कार्य अपने आप में अभूतपूर्व है। जनता के साथ सीधे तौर पर जुडकऱ मुख्यमंत्री ने कम समय में जो मुकाम हासिल किया है वह लाजवाब है। हर तरफ मुख्यमंत्री के जनता के हित को लेकर लिये गये फैसलों व विकास कार्यों की चर्चा है।
गुरुवार को जिला सचिवालय में जनता समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि अधिकारी जन समस्याओं के समाधान के साथ-साथ साफ-साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। आम नागरिक को भी सफाई के प्रति सचेत करें। गर्मी के मौसम में अनेकों बीमारियां फैलती है इनको लेकर सावधानियां बरते।
उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविर का एक-एक पल स्मरणीय है। इसमें किसी भी प्रकार का स्ट्रेस ना ले व हंसी – खुशी पूर्वक कार्य करके जनता की समस्याओं का निश्चित समय अवधि में समाधान करें। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने कार्यालयों की साफ सफाई रखें। वे किसी भी समय कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर सकते है।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए कहा कि जो लोग प्रचंड गर्मी में दूर दराज से समस्याओं के समाधान को लेकर पहुंचते है उनका हमने पूरा मान रखना है। समस्या चाहे कितनी भी बड़ी हो उसका समाधान करना है।
जिला परिषद सीईओ डॉक्टर किरण सिंह व नगराधीश टीनू पोसवाल ने कहा कि यह समाधान शिविर सरकार द्वारा जिले को समस्याओं से मुक्त करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसमें अधिकारियों को रुचि लेनी चाहिए। जो अधिकारी समय पर नहीं पहुंचते उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को समाधान शिविर में रुचि लेने की निर्देश दिए।
समाधान शिविर में प्रार्थी पूनम ने उपायुक्त से राशन कार्ड को चालू करने का अनुरोध किया। उपायुक्त ने तत्काल समाधान करने की निर्देश दिए। प्रार्थी सीमा देवी ने उपायुक्त से अनुरोध किया कि वह पूर्ण रूप से दिव्यांग है इसका उसे लाभ मिलना चाहिए। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को जांच के निर्देश दिए। प्रार्थी विशाल वासी करहंस ने प्रशासन से अवैध कब्जा हटवाने को लेकर अनुरोध किया। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को जांच के आदेश दिए।
प्रार्थी सुल्तान वासी बड़ौली ने प्रशासन से निशान देही ही करवाने की अपील की। उपायुक्त ने जांच के आदेश दिए। प्रार्थी गीता देवी वासी शिव नगर ने सडक़ निर्माण कार्य करवाने के लिए व पानी निकासी को बंद करने की प्रार्थना की। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को कार्रवाई करने की निर्देश दिए। एक अन्य प्रार्थी ने प्रशासन से जमीन का इंतकाल चढ़वाने की प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि उनका इंतकाल 7 वर्ष पुराना है लेकिन चढ़ नहीं पाया है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह , जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. किरण सिंह, नगराधीश टीनू पोसवाल, डिप्टी सीएमओ दिव्या साहनी, एलडीएम राजकुमार, पशुपालन विभाग के डॉक्टर अशोक लोहान, जिला पुलिस कैप्लेड अधिकारी सुरेश, संजीव शर्मा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments