Monday, August 31, 2026
Newspaper and Magzine


समालखा खंड स्तरीय मेरी माटी मेरा देश अभियान अमृत कलश यात्रा का हुआ शुभारम्भ

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 2, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 2 अक्टूबर- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमरवीर शहीदों , स्वंत्रता सेनानियों व पूर्व सैनिको को सम्मान देने के साथ आज राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर हर भारतीय में देशभक्ति का जज्बा पैदा करने के लिए चलाये जा रहे मेरी माटी मेरा देश अभियान के दूसरे चरण में नेहरू युवा केंद द्वारा पानीपत द्वारा ज़िले के समालखा क्षेत्र के भोडवाल माजरी एवं पट्टीकल्याणा गांव में युवा वर्ग द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली में मेरी माटी मेरा देश,वंदे मातरम व भारत माता के जयघोष लगाए गए। अब इस अभियान के दूसरे चरण में कलश में मिट्टी एकत्रित की जा रही है। इसे पहले ग्राम स्तर पर और फिर जिला और राज्य स्तर पर एकत्र किया जाएगा। इसके बाद मिट्टी को दिल्ली भेजा जाएगा जहां देशभर की मिट्टी को मिलाकर अमृत वाटिका का निर्माण किया जाना है। अमृत वाटिका का निर्माण हमारे देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान गंवाने वाले नायकों को याद करेगा और उन्हें श्रद्धांजलि देगा।
जागरूकता रैली भोडवाल माजरी क्षेत्र के गलियों में से घर घर गुजरी जहाँ महिलाओं ने अमृत कलश को नमन करते हुए अमृत कलश में चावल व मिट्टी डाली । कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र पानीपत की लेखा एवं कार्यक्रम सहायक कनिका त्रिपाठी, गीता स्कूल के प्रधानाचार्य वकील चंद, युवा मंडल अध्यक्ष सुनीता, भोडवाल माजरी के सरपंच आदि ने शिरकत की | नेहरू युवा केंद्र पानीपत की लेखा एवं कार्यक्रम सहायक कनिका त्रिपाठी ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के दूसरे चरण को बताते हुए कहा कि पानीपत में अभियान चलाया हुआ है जिसमे आज समालखा खंड से खंड स्तरीय जागरूकता रैली निकाल कर उसका शुभारम्भ किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि इस अभियान के अमरवीर शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने , बच्चो में देश भक्ति की भावना पैदा करने के लिए देश की एकता और एक जुटता के लिए कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है ।
रैली के पूर्व गाँधी स्मारक निधि पट्टीकल्याणा गाँव में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। जिसमें लेखन प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया | कार्यक्रम में डॉ० कमलेश गुलाटी निदेशक, गाँधी स्मारक निधि पट्टीकल्याणा एवं जयदेव सिंह पूर्व निदेशक खादी ग्राम उद्योग, पंजाब एवं हरयाणा मंडल आदि उपस्थिति रहे।

Comments